Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भोपाल में शिवराज ने छोड़ा मुख्यमंत्री निवास, स्टॉफ ने भावुक होकर दी विदाई

विकास सिंह
बुधवार, 27 दिसंबर 2023 (17:00 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में 18 साल से अधिक समय तक सत्ता की बागडोर अपने हाथों में रखने वाले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ठिकाना अब बदल गया है। बुधवार को शिवराज मुख्यमंत्री निवास छोड़कर अपने नए बंगले में शिफ्ट हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब लिंक रोड स्थित B8- 74 बंगले में अपने परिवार के साथ रहेगे।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नया ठिकाना B8-74 बंगला दो बंगलों को मिलाकर तैयार किया गया है। विधानसभा चुनाव के दौरान इस बंगंले की नए सिरे से साज सज्जा की गई थी। अब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने पूरे परिवार के साथ इस नए बंगले में रहेंगे। बताया जा रहा है कि बंगले  की साज सज्जा में दो करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं।  

आज मुख्यमंत्री निवास छोड़ने से पहले शिवराज सिंह चौहान ने परिवार सहित सीएम हाउस स्थित मंदिर में पूजा अर्चना कर सीएम हाउस में पदस्थ स्टॉफ से मुलाकात की। इसके साथ शिवराज सिंह चौहान सीएम हाउस स्थित गौशाला भी पहुंचे और गौमाता के दर्शन के साथ वहां के कर्मचारियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री निवास से नए बंगले में शिफ्ट होने पर मुख्यमंत्री निवास प तैनात सुरक्षाकर्मियों और अन्य स्टॉफ ने उन्हें भावुक विदाई दी।

नए आवास पर शिफ्ट होने पत्नी साधना सिंह पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर और आरती उतारक शिवराज सिंह चौहान की आगवानी की। लिंक रोड स्थित नए बंगले पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंहं चौहान सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments