Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कोरोनाकाल में सिर्फ डेढ़ घंटे चला मध्यप्रदेश विधानसभा का सत्र,पहली बार वुर्चअल तरीके से जुड़े विधायक

डेढ़ घंटे चले सत्र में बजट समेत आठ विधेयक हुए पास

विकास सिंह
सोमवार, 21 सितम्बर 2020 (15:26 IST)
भोपाल। कोरोनाकाल में बुलाया गया मध्यप्रदेश विधानसभा का एक दिन का सत्र महज डेढ़ घंटे की कार्यवाही के बाद अनिश्चिकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। सत्र की कार्यवाही शुरु होते ही सबसे पहले दिवंगत नेताओं को श्रदांजालि देते हुए दो मिनट का मौन रखकर कार्यवाही को पांच मिनट के लिए स्थगित किया गया।

इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरु होते हुए संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विनियोग विधेयक सदन में प्रस्तुत किया। कांग्रेस ने विधेयक पर चर्चा की मांग की लेकिन सरकार ने सर्वदलीय बैठक का हवाला देते हुए चर्चा से मना कर दिया। इसके बाद विनियोग विधेयक-2020 सदन ने पास कर दिया। इसके बाद संसदीय कार्यमंत्री ने  सात अन्य विधेयक सदन के पटल पर रखे और फिर सभी विधेयक तेजी से पास हो गए। डेढ़ घंटे चले सदन की कार्यवाही में विपक्ष की तरफ रोक-टोक भी जारी रही लेकिन सदन की कार्यवाही तेजी से चलती रही।
सदन में विधेयक पारित होने के बाद नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने कोरोना का मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री से स्थिति साफ करने की मांग की। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सदन में कोरोना को लेकर अपनी बात रखी। इसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। 
 
कोरोनाकाल में बुलाए गए एक दिन के सत्र में सदन में कोविड-19 से जुड़े प्रोटोकाल का पालन किया गया। सदन में सत्ता और विपक्ष की तरफ से केवल चुनिंदा सदस्य ही मौजूद रहे। सदन में प्रवेश से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत सभी मंत्री और सदस्यों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सदन की कार्यवाही के दौरान सदस्य दूर-दूर और मास्क  लगाकर बैठे नजर आए।
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments