Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सीएम कमलनाथ तक पहुंचा महाकाल मंदिर के प्रशासक का मामला, संत अवधेशपुरी ने लिखा पत्र

विशेष प्रतिनिधि
गुरुवार, 17 जनवरी 2019 (08:00 IST)
भोपाल। उज्जैन के महाकाल मंदिर में प्रशासक को अचानक हटाए जाने का मामला अब मुख्यमंत्री कमलनाथ तक पहुंच गया है। पिछले दिनों महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे सरकार के एक मंत्री के जूते निकलवाने मामले के बाद मंदिर के प्रशासक बदलने को लेकर उज्जैन में पहले से ही साधु संतों में नाराजगी थी। वहीं अब एक बार फिर महाकाल मंदिर में स्थाई प्रशासक नियुक्त करने का मुद्दा जोर पकड़ लिया है।
 
महाकाल मंदिर में पूर्णकालिक प्रशासक की स्थाई नियुक्ति की मांग को लेकर संत परमहंस अवधेशपुरी महाराज ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखा है। अपने पत्र में अवधेशपुरी महाराज ने मांग की है कि हिंदू धर्म में आस्था रखने वाला धार्मिक व्यक्ति को महाकाल मंदिर का प्रशासक बनाया जाए।
 
अवधेशपुरी महाराज ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को लिखे पत्र में कहा है कि जब किसी कलेक्टर को महाकाल प्रबंध समिति अध्यक्ष के रूप में पदस्थ कर दिया जाता है तो उसका पूरा ध्यान व समय महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं में ही लग जाता है। इससे शहर का विकास तथा अन्य जनहितैषी योजनाओं के संचालन प्रभावित होता है। वहीं दोहरी जिम्मेदारी के चलते मंदिर की व्यवस्थाएं प्रभावित हो जाती है।
 
इसके साथ ही महाकाल मंदिर की व्यवस्था के साथ ही अनेक प्रकल्पों का संचालन भी होता है जैसे महाकाल वैदिक शोध संस्थान, निःशुल्क अन्न क्षेत्र, चांदी के सिक्कों का वितरण, लड्डू निर्माण की इकाई, आरो प्लांट, खाद बनाने की इकाई, सिक्योरिटी आदि प्रकल्पों का सफल संचालन अतिरिक्त प्रभार वाले अधिकारी द्वारा संभव नहीं हो पाता। इसके चलते अधिकारी प्रशासक जैसे पद को छोड़ देते हैं।
 
हाल में एक बार फिर इसकी बानगी प्रशासक अभिषेक दुबे के अपना पद छोड़ देने से सबके सामने आई। वहीं उनकी जगह बनाए गए प्रशासक अवधेश शर्मा के पास पहले से ही स्मार्ट सिटी जैसा अति महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट है और वो पहले भी प्रशासक के पद को छोड़कर गए थे। अवधेशपुरी महाराज ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर मांग की महाकाल मंदिर के लिए पूर्णकालिक प्रशासक की स्थाई नियुक्ति हो।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Jammu and Kashmir : गुलमर्ग में सेना के वाहन पर आतंकी हमला, एक सिविलियन पोर्टर की मौत 6 जवान घायल

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो के सामने संसद में भड़के सांसद, बोले- खालिस्तानी आतंकियों को गंभीरता से क्यों नहीं लेते...

Karhal by election: मुलायम परिवार के 2 सदस्यों के बीच जोर आजमाइश, BJP ने भी घोषित किए प्रत्याशी

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

આગળનો લેખ
Show comments