Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राहुल की कमलनाथ कैबिनेट को मंजूरी, इन नामों को मिली मंजूरी...

विशेष प्रतिनिधि
रविवार, 23 दिसंबर 2018 (10:20 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ के कैबिनेट के मंत्रियों को नाम फाइनल हो गए हैं। दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने कैबिनेट के लिए नामों पर अंतिम मुहर लगा दी है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को कैबिनेट के बारे में अंतिम फैसला लेने का अधिकार दे दिया है।
 
नामों पर अंतिम मुहर लगने के बाद कमलनाथ के कैबिनेट के मंत्री 25 दिसंबर को दोपहर 3 बजे राजभवन में शपथ लेंगे। राजभवन में होने वाले शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी कर ली गई है। संभावना है कि 20 से 22 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।
 
इससे पहले दिल्ली में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मंत्रियों के नामों को लेकर मुलाकात की। राहुल ने मंत्रियों के नामों पर अंतिम मुहर लगाते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार के कामकाज को लेकर बात की।
 
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राहुल गांधी से मुलाकात से पहले कांग्रेस महासिचव दिग्विजय सिंह और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी मुलाकात कर कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों के नाम फाइनल किए। कमलनाथ अपने कैबिनेट गठन में क्षेत्रीय संतुलन और जातीय सुंतलन को देखते हुए मंत्रियों के नाम शामिल कर रहे हैं। वहीं कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों में कांग्रेस के अंदर के विभिन्न गुटों के विधायकों के नाम शामिल है।
 
राहुल ने इन नामों पर लगाई मुहर - दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जिन नामों पर अंतिम मुहर लगाई है। उनमें मालवा से निमाड़ से छह, मध्य से चार, महाकौशल से पांच, बुंदेलखंड से दो, ग्वालियर चंबल से तीन, विंध्य से दो विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। राहुल गांधी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर इन विधायकों के नाम पर मुहर लगाई है....                                           
 
मालवा निमाड़ - बाला बच्चन, सज्जन सिंह वर्मा, तुलसी सिलावट, जीतू पटवारी, हुकुम सिंह कराड़ा, सचिन यादव
महाकौशल - लखन घनघोरिया, तरूण भनोट, दीपक सक्सेना, ओमकार सिंह मरकाम, एनपी प्रजापति
विंध्य - कमलेश्वर पटेल,  बिसाहूलाल सिंह
ग्वालियर- चंबल - केपी सिंह, इमरती देवी, डॉक्टर गोविंद सिंह
मध्य - पीसी शर्मा, आरिफ अकील, प्रभुराम चौधरी, जयवर्धन सिंह
बुदेंलखंड - बृजेंद सिंह राठौर,गोविंद सिंह राजपूत

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में AQI में आया सुधार, न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

शुद्ध 24 कैरेट की नहीं होती ज्वैलरी, खरा सोना चाहिए तो निवेश के लिए ये हैं बेहतर विकल्प

रीवा में पति को पेड़ से बांधकर महिला से गैंगरेप, भैरव बाबा के दर्शन करने गए थे

Cyclone dana : एक्शन में NDRF और ODRF, उखड़े पेड़ों को रास्ते से हटाने में जुटे

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर NIA का शिकंजा, अनमोल पर रखा 10 लाख का इनाम

આગળનો લેખ
Show comments