Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मंदिर निर्माण में सबसे पहले 1 करोड़ रुपए देने वाले विनोद अग्रवाल को मंदिर का मॉडल भेंट

Webdunia
सोमवार, 15 फ़रवरी 2021 (15:51 IST)
इंदौर। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए की धनराशि का सबसे पहले दान करने वाले शहर के उद्योगपति विनोद अग्रवाल (अग्रवाल ग्रुप) को श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण महा अभियान की ओर से आरएसएस के इंदौर विभाग के संघचालक शैलेंद्र महाजन, रूपेश पाल एवं अन्य पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह के रूप में अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के मॉडल की अनुकृति भेंट की।

विनोदजी अग्रवाल के गोयल नगर स्थित आवास पर एक आत्मीय कार्यक्रम में आरएसएस के पदाधिकारियों ने उनके द्वारा दिए गए सहयोग के उपलक्ष्य में यह स्मृति चिन्ह विनोदजी, श्रीमती नीना अग्रवाल एवं पुत्र तपन अग्रवाल को भेंट किया। उल्लेखनीय है कि विनोद अग्रवाल ने यह अभियान शुरू होते ही सबसे पहले निधि अभियान के पदाधिकारियों को अपने निवास पर गत 15 जनवरी को स्वयं आमंत्रित कर यह धनराशि भेंट की थी।

इस अवसर पर महा अभियान टीम के साथ चर्चा करते हुए विनोद अग्रवाल ने कहा कि हमारी पीढ़ी सौभाग्यशाली है कि हमें 500 वर्ष के संघर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण होता नजर आ सकेगा। इसके निर्माण में गिलहरी से लेकर हनुमानजी जैसा सहयोग मिलना चाहिए, हम अग्रकुल बंधु विशेष भाग्यशाली हैं कि हम भगवान राम के वंशज भी हैं, इसलिए मेरा अपने समाजबंधुओं से भी यही आग्रह है कि वे खुले मन और खुले हाथ से भव्य राम मंदिर के निर्माण में सहयोग प्रदान करें।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments