Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

नगरीय निकाय चुनाव में मोदी के चेहरे के सहारे भाजपा, 8 साल की योजनाओं के जरिए वोटरों को रिझाने की तैयारी!

नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा मोदी सरकार की 8 साल की योजनाओं को जनता को बताएगी

विकास सिंह
मंगलवार, 7 जून 2022 (16:00 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 साल के कामकाज पर भी जनता से वोट मांगेगी। दरअसल निकाय चुनाव को लेकर प्रचार अभियान के लिए भाजपा ने जो चुनावी बुकलेट छपवाए है उसमें एक में मोदी सरकार की 8 साल की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया गया है। बुकलेट में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, हर घर नल से जल, प्रधानमंत्री स्वनिधि आयुष्मान भारत योजना के साथ-साथ कोरोना महामारी में मुफ्त टीकाकरण अभियान को शामिल किया गया है। वहीं एक अन्य बुकलेट में शिवराज सरकार की लोकप्रिय संबल और लाड़ली लक्ष्मी आदि योजनाओं का जिक्र है।
 
सोशल मीडिया पर योजनाओं को लेकर कैंपेन- निकाय चुनाव में शहरी वोटरों को रिझाने के लिए भाजपा ने सोशल मीडिया पर फोकस कर दिया है। चुनाव की घोषणा होते ही भाजपा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही है। पार्टी अपने विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट पर मोदी सरकार के 8 साल की उपलब्धियों को लेकर वीडियो और टेक्सट कंटेट पोस्ट कर रही है। इसमें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत योजना, स्वच्छ भारत मिशन और घर-घर नल से जल योजनाओं से संबंधित कंटेट पोस्ट किया जा रहा है। भाजपा का आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के वीडियो संदेश सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर प्रसारित और प्रचारित कर रहा है। 
 
निकाय चुनाव में मोदी सरकार की योजनाओं के सहारे भाजपा के आगे बढ़ने को राजनीति के जानकार शहरी वोटरों में पीएम मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देख रहे है। ऐसे में जब निकाय चुनाव 2023 के विधानसभा चुनाव के पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है तब पार्टी संगठन निकाय चुनाव को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है। 
 
हर नगर निगम का अलग घोषणा पत्र- प्रदेश के 16 नगर निगम में प्रत्यक्ष तरीके से होने वाले चुनाव के लिए भाजपा भाजपा हर नगर निगम का अलग-अलग घोषणा पत्र जारी करेगी। स्थानीय स्तर पर जारी होने वाले इस घोषणा पत्र में पार्टी शहर के विकास और मूलबूत सुविधाओं को विस्तार देने के साथ आगे के रोडमैप पर चर्चा करेगी। इसके साथ प्रदेश स्तर पर एक घोषणा पत्र अलग से जारी किया जाएगा। इसके साथ पार्टी बड़ी नगर पालिका स्तर पर भी अलग से घोषणा पत्र जारी करने पर विचार कर ही है। 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments