Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

EXCLUSIVE : मध्यप्रदेश में पहले होंगे नगर निगम-नगर पालिका चुनाव,18 मई के बाद तारीखों का एलान, महापौर-अध्यक्ष को सीधे चुनने की तैयारी

विकास सिंह
सोमवार, 16 मई 2022 (19:16 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में नगर निगम और नगर पालिका चुनाव को लेकर तारीखों के एलान का काउंटडाउन शुरु हो गया है। प्रदेश निर्वाचन आयोग नगर निगम और नगर पालिका चुनाव के लिए जल्द ही अधिसूचना जारी करने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक निर्वाचन आयोग 321 नगरीय निकायों में चुनाव की घोषणा इस हफ्ते 18 मई के बाद कभी भी कर सकता है। चुनावी अधिसूचना के 30 दिन के अंदर पूरी चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। निर्वाचन आयोग सुप्रीम कोर्ट के 10 मई के आदेश के परिपालन में चुनाव की सभी तैयारियों लगभग पूरी कर चुका है। प्रदेश में निकाय चुनाव दो चरणों में ईवीएम से कराएं जाएंगे।
 
महापौर-अध्यक्ष को सीधे चुनेगी जनता!- वहीं निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश सरकार बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है। सरकार ने नगर निगम के महापौर और नगर पालिका के अध्यक्ष के चुनाव सीधे जनता से कराने का फैसला किया है। इस संबंध में सरकार जल्द ही अध्यादेश ला सकती है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में यह व्यवस्था 2014 में भी लागू थी लेकिन पिछली कमलनाथ सरकार ने बदलाव करते हुए महापौर और अध्यक्ष का चुनाव वार्ड पार्षदों के माध्यम से कराने का निर्णय लिया था जिसको शिवराज सरकार अब बदलने जा रही है।
 
मंगलवार पर टिकी सबकी निगाहें-प्रदेश में निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर मंगलवार का दिन अहम होगा, जब सुप्रीम कोर्ट में प्रदेश सरकार की ओर से लगाई गई मोडिफिकेशन याचिका पर सुनवाई करेगा। प्रदेश सरकार ने अपनी मोडिफिकेशन याचिका में सुप्रीम कोर्ट से दो मांगे रखी है। जिसमें पहली 2022 के परिसीमन के आधार पर चुनाव में पिछडे वर्ग को समाहित कर अनुमति प्रदान करने की मांग की गई है। वहीं दूसरी मांग में 2022 के परिसीमन के आधार पर चुनाव करान में थोडे समय की मांग की है, ताकि जहां परिसीमन को लेकर भ्रम की स्थिति है वह साफ हो।
 
हर नगर निगम का अलग घोषणा पत्र-प्रदेश में निकाय चुनाव का काउंटडाउन शुरु होने के के साथ भाजपा पूरी तरह से चुनाव की तैयारी में जुट गई है। सोमवार को दिन भर पार्टी कार्यालय में बैठकों का दौर चलता रहा। नगरीय निकाय चुनाव में टिकटों को लेकर पार्टी दफ्तर में पार्टी के कोर ग्रुप के नेता भी बैठे। इसके साथ दिन में दो अन्य बैठकों में पार्टी के प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव की अगुवाई में दो अन्य बैठके भी हुई। 
 
निकाय चुनाव में भाजपा हर नगर निगम स्तर पर अलग-अलग घोषणा पत्र जारी करेगी। इसके साथ प्रदेश स्तर पर एक घोषणा पत्र अलग से जारी किया जाएगा। इसके साथ पार्टी  बड़ी नगर पालिका स्तर पर भी अलग से घोषणा पत्र जारी करने पर विचार कर ही है। घोषणा पत्र तैयार करने के लिए पार्टी अलग अलग वर्ग के लोगों से चर्चा कर सुझाव लेने का काम करेगी।
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments