Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

इंदौर में रफ्तार का रोमांच, राइडरों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

इंदौर में रफ्तार का रोमांच, राइडरों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
इंदौर , शनिवार, 25 नवंबर 2017 (11:37 IST)
इंदौर। राइडरों द्वारा दिखाए जा रहे हैरतअंगेज कारनामों ने दर्शकों को दांतों तले अंगुलियां दिखाने को मजबूर कर दिया। इंदौर रेसिंग क्लब द्वारा आयोजित अंतरराष्‍ट्रीय मोटो क्रॉस चैंपियनशिप को देखने बड़ी संख्या में दर्शक उमड़े। 
 
राइडरों को बाधाओं पर जंप लगाते देख दर्शक रोमांचित हो उठे। कई राइडरों ने 35 फीट से भी अधिक की छलांग लगाई। अंडर 14 वर्ज की रेस में नन्हें राइडरों ने शानदार प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया। पहले दिन आठ इवेंटों के मुकाबले हुए। इसमें देश विदेश से आए राइडरों ने अपनी रफ्तार से समां बांधा। 

पहले दिन आकर्षण का केंद्र पांच साल का विराज रहा। उसने 50 सीसी की बाइक पर अपने जांबाज प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित किया। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

नरेंद्रभाई बात नहीं बनी, ट्रंप से और गले मिलने की जरूरत : राहुल गांधी