Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मध्यप्रदेश में मोहन यादव कैबिनेट के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

Webdunia
शनिवार, 30 दिसंबर 2023 (20:44 IST)
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया तथा गृह विभाग अपने पास रखा, जबकि उपमुख्यमंत्री एम जगदीश देवड़ा को वित्त मंत्रालय और दूसरे उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल को सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग दिया। मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या 31 है। मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल में अधिकतम 35 मंत्री हो सकते हैं।
 
सामान्य प्रशासन विभाग ने गजट अधिूचना में कहा कि यादव ने सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी), जनसंपर्क, जेल, खनन, विमानन, औद्योगिक नीतियां और निवेश संवर्धन के अलावा वे सभी विभाग अपने पास रखे हैं, जो विशेष रूप से किसी मंत्री को नहीं सौंपे गए हैं।
 
पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली जीत के बाद यादव को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान का स्थान लिया है।
 
उपमुख्यमंत्री देवड़ा को वित्त के अलावा वाणिज्यिक कर विभाग भी दिया गया है। देवड़ा चौहान सरकार में भी वित्त मंत्री थे।
 
दूसरे उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल को सार्वजनिक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग आवंटित किया गया है।
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग दिया गया है, जबकि वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय को शहरी विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य विभाग दिया गया है।
 
विजय शाह जनजातीय मामले और भोपाल गैस त्रासदी विभाग संभालेंगे। जबलपुर के पूर्व सांसद राकेश सिंह लोक निर्माण विभाग संभालेंगे, जबकि एक अन्य पूर्व सांसद राव उदय प्रताप सिंह को परिवहन और स्कूल शिक्षा विभाग सौंपा गया है।
मुख्यमंत्री
सामान्य प्रशासन, गृह,जेल  जनसंपर्क

उप-मुख्यमंत्री
1- जगदीश देवड़ा —  वित्त एवं वाणिज्यिकर
2- राजेंद्र शुक्ला— स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा 
कैबिनेट मंत्री 
3-कैलाश विजयवर्गीय— नगरीय विकास, विधि एवं विधायी, संसदीय कार्य
4- प्रहलाद पटेल— पंचायत एवं ग्रामीण
5- राकेश सिंह— लोक निर्माण
6- विजय शाह—जनजातीय कार्य
7- एदल सिंह कसाना—कृषि एवं किसान कल्याण
8- प्रदुम्न सिंह तोमर— ऊर्जा
9- तुलसी सिलावट— जल संसाधन
10-गोविंद सिंह राजपूत—खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति
11- विश्वास सारंग— खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता
12- इंदर सिंह परमार— तकनीकी शिक्षा उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास
13- उदय प्रताप सिंह— परिवहन, स्कूली शिक्षा
14- करण सिंह वर्मा — राजस्व
15- नारायण सिंह कुशवाहा— उद्यानिकी
16-संपतिया उईके— पीएचई
17-निर्मला भूरिया— महिला बाल विकास
18-नागर सिंह चौहान— वन, पर्यावरण
19-चैतन्य कश्यप — सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम
20- राकेश शुक्ला — नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार )
19-कृष्णा गौर — पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण
20-धर्मेंद्र लोधी — संस्कृति, पर्यटन
21-दिलीप जायसवाल— कुटीर एवं ग्रामोद्योग
22-गौतम टेटवाल — तकनीकी शिक्षा
23- लखन पटेल —  पशुपालन एवं डेयरी 
24- नारायण पवार — मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग

 राज्यमंत्री
25--राधा सिंह-पंचायत एवं ग्रामीण विकास
26-प्रतिमा बागरी- नगरीय विकास एवं आवास
27-दिलीप अहिरवार- वन एवं पर्यावरण
28-नरेन्द्र शिवाजी पटेल- लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments