Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली मेघा परमार कांग्रेस में शामिल, 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' की ब्रांड एंबेसडर

Webdunia
मंगलवार, 9 मई 2023 (14:50 IST)
Megha Parmar joins congress : दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट सहित 5 देशों की सबसे ऊंची चोटी फतह करने वाली मेघा परमार कांग्रेस में शामिल हो गई। वह मध्यप्रदेश सरकार की 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान की ब्रांड एंबेसडर है। मेघा माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने वाली मध्य प्रदेश की पहली महिला पर्वतारोही हैं।
 
छिंदवाड़ा जिले के परासिया में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुईं। मेघा इछावर सीट से चुनाव लड़ सकती है। उन्होंने 2019 में यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रेस पर तिरंगा फहराकर देशवासियों को ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश भी दिया था।
 
फिलहाल इच्छावर में भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री करण सिंह वर्मा विधायक हैं। ऐसा माना जा रहा है कि मेघा परमार सीहोर जिले के इछावर विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं।  इस पर कांग्रेस नेता शैलेंद्र सिंह पटेल भी दावेदारी कर रहे हैं जो 2018 के चुनाव में करण सिंह वर्मा से चुनाव हारे थे।
 
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में 2023 के अंत में चुनाव होने जा रहे हैं। यहां भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला है। हाल ही में वरिष्‍ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री दीपक जोशी भी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

सभी देखें

नवीनतम

लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू लिया जाना पड़ा महंगा, पंजाब पुलिस के 7 कर्मी निलंबित

राष्ट्रपति मुर्मू ने रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजस्थान के करौली में नायब तहसीलदार का शव पेड़ से लटका मिला

गुलमर्ग हमले में आतंकियों ने पहली बार किया था रॉकेट का इस्‍तेमाल

दिल्ली में वायु गुणवत्ता में हुआ सुधार, AQI 270 दर्ज

આગળનો લેખ
Show comments