Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मध्यप्रदेश में AAP के संपर्क में कई पार्टियों के नेता, प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल का बड़ा दावा, जल्द पार्टी के मंच पर दिखेंगे

विकास सिंह
शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023 (20:15 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही आम आदमी पार्टी के संपर्क में कई पार्टियों के नेता है और वह आने वाले दिनों में वह आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। यह बड़ा दावा आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने किया है।

शुक्रवार को भोपाल में मीडिया से बात करते हुए रानी अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी से जुड़ने के लिए हर वर्ग और तबके के लोग उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि अलग अलग पार्टियों के कई नेता आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं और आने वाले दिनों में सब पार्टी के मंच पर दिखेंगे।

रानी अग्रवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश में सभी 230 विधानसभा सीटों पर पार्टी चुनाव मजबूती से लड़ेगी और जीतेगी। उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों ही सरकारों को देख चुकी है। अब जनता नया विकल्प चाहती है और आम आदमी पार्टी पर भरोसा जता रही है।

वहीं रानी अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी लगातार अपने संगठन का विस्तार कर रही है। पार्टी ने प्रदेश में जंबो कार्यकारिणी तैयारी की है। अब तक आई दो सूचियों में आम आदमी पार्टी ने 2,650 लोगों की प्रदेश से लेकर ब्लॉक लेवल पर पदाधिकारी बनाए हैं। पार्टी की पहली लिस्ट में करीब 650 लोगों के नाम थे जबकि गुरुवार रात जारी हुई दूसरी लिस्ट में करीब 2000 लोगों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा आने वाले वक्त में सर्किल,गांव और बूथ लेवल पर भी समितियां बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि हमारी टीम जितनी बड़ी होगी विधानसभा चुनाव में हमें उतना फायदा मिलेगा।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments