Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बड़ी खबर, मध्यप्रदेश में मानसून ने दी दस्तक

बड़ी खबर, मध्यप्रदेश में मानसून ने दी दस्तक
, रविवार, 14 जून 2020 (13:25 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में इंदौर, होशंगाबाद और जबलपुर के कुछ हिस्सों में रविवार को दक्षिण पश्‍चिम मानसून ने दस्तक दे दी।
 
पिछले 24 घंटों में जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में अनेक स्थानों पर, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद और भोपाल संभाग में कई स्थानों पर बारिश हुई।
 
मौसम विभाग के अनुसार इंदौऱ, होशंगाबाद, शहडोल और जबलपुर संभागों में अनेक स्थानों पर तथा रीवा, सागर, उज्जैन और चंबल संभाग में कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।
 
webdunia
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अनूपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगौन, अलीराजपुर, बड़वानी, झाबुआ और धार जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है।     

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

एक दिन ऐसा आएगा जब POK के लोग कहेंगे, भारत में शामिल होना चाहते हैं : राजनाथ