Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मालिनी अवस्थी ने समां बांधा, हर दर्शक मंत्रमुग्ध

मालिनी अवस्थी ने समां बांधा, हर दर्शक मंत्रमुग्ध
इंदौर , रविवार, 23 दिसंबर 2018 (14:04 IST)
इंदौर। साहित्य महोत्सव की सुबह ताजगी लिए हुए थी। पहले सत्र में साहित्य में खुलेपन पर लेखिकाओं ने बात की, पर यह बेहद बोझिल रहा। उसके बाद का सत्र कला और साहित्यिक अंतरसंबंध पर था, जो बौद्धिक विमर्श लिए था। उसके बाद तो आबोहवा ही बदल गई। वातावरण में रस, रंग, कला, संस्कृति और लोक-संगीत घुल गया।
 
सुप्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने खुलकर सुंदर गीत-संगीत के साथ समां बांध दिया। हर दर्शक मंत्रमुग्ध दिखाई दिया। यतीन्द्र मिश्र ने जिस संजीदगी और कलात्मकता के साथ सत्र को मॉडरेट किया, वह मुक्तकंठ से प्रशंसनीय है।
 
मालिनीजी पूरी रंगत के साथ आईं और कई सुरीली तानें छेड़ीं। उन्होंने एक से एक सुंदर सुरीली और ललित लोक रचनाएं प्रस्तुत कीं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

राहत भरी खबर, 26 दिसंबर को बैंकों में होगा काम, 9 बैंक यूनियनों ने वापस ली हड़ताल