Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बागली के महाराजा ने ठुकराया था 'अंग्रेजी' सम्‍मान

Webdunia
- कुंवर राजेन्द्रपाल सिंह सेंगर 
बागली (देवास)। स्वाधीनता की लड़ाई में अनेकों वीरों ने अपने प्राणों की आहूति दी। साथ ही देश के प्रत्येक जांबाज ने अपने-अपने तरीके से अंग्रेजों का विरोध किया। वास्तव में अंग्रेज सरकार भारतीय संस्कृति को भी छिन्न-भिन्न करने का प्रयास करती रहती थी। इसी दौरान बागली रियासत के तत्कालीन महाराजा रणजीत सिंह ने भी विरोध प्रकट करते हुए ब्रिटेन के राजा जार्ज पंचम द्वारा दिया गया 'हीज हाईनेस' खिताब लेने से इंकार कर पुरजोर विरोध किया था।
महाराजा को रखा था 6 महीने नजरबंद : इस ऐतिहासिक घटना को लेकर बागली रियासत के राजा छत्रसिंह बताते हैं कि वर्ष 1911 में ब्रिटेन के नए-नए राजा बने जार्ज पंचम ने महारानी मैरी के साथ भारत का दौरा किया था। उनके तिलक के लिए दिल्ली का दरबार सजा था। जिसमें उन्होंने भारत के सम्राट और साम्राज्ञी घोषित कर इंपीरियल राजमुकुट पहनाया गया था। 
 
दिल्ली दरबार में उस दौरान जार्ज पंचम ने भारत के राजा-महाराजाओं को हीज हाईनेस की पदवी दी थी। उस बागली पर हमारे ताऊजी महाराजा रणजीत सिंह का शासन था। उन्होंने हीज हाईनेस की पदवी यह कहकर लेने से इंकार कर दी, वे केवल ग्वालियर के श्रीमंत के द्वारा दी गई पदवी ही स्वीकार करेंगे। हीज हाईनेस की पदवी का भारतीय संस्कृति से कोई रिश्ता नहीं है। इसलिए वे यह पदवी नहीं लेंगे। 
 
राजा छत्रसिंह ने यह भी बताया कि इससे देश पर काबिज अंग्रेज सरकार कुपित हो गई। जिस कारण नीमच छावनी में बंगला नंबर 3 में महाराजा रणजीत सिंह को 6 महीने नजरबंद रखा गया। बाद में इस बंगले के पास वाले बंगले में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा भी कई वर्ष रहे।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments