Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

एमपी में अत्याचार, युवती को पेड़ से लटकाकर पीटा, मदद के बजाए वीडियो बनाते रहे लोग

एमपी में अत्याचार, युवती को पेड़ से लटकाकर पीटा, मदद के बजाए वीडियो बनाते रहे लोग
, शनिवार, 3 जुलाई 2021 (09:38 IST)
अलीराजपुर। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर में शर्मसार करने वाले घटनाक्रम में एक युवती को उसके ही भाई और पिता ने पेड़ पर लटकाकर बेरहमी से पीटा। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि वह बिना बताए मामा के यहां चली गई थी। घरवालों को शक हुआ कि वह भाग गई है। इसके बाद आरोपियों ने युवती को पेड़ से लटकाकर और जमीन पर पटक कर डंडों से बुरी तरह पीटा। मदद के बजाए लोग भी वीडियो बनाते रहे।
 
बताया जा रहा है कि घटना 28 जून को अलीराजपुर से करीब 50 किमी दूर बोरी थाने के बड़े फुटतालाब गांव की है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों पर महज जमानती धाराएं लगाकर पल्ला झाड़ लिया।
 
गांव में रहने वाली नानसी (19) पिता केल सिंह की शादी पास के गावं भूरछेवड़ी में की गई थी। कुछ दिन पहले नानसी का पति मजदूरी करने के लिए गुजरात चला गया। वह पत्नी को ससुराल में ही छोड़ गया।
 
 इसी से नाराज होकर वह ससुराल में बिना बताए आंबी गांव में अपने मामा के यहां चली गई। यह बात जैसे ही नानसी के मायके वालों को पता चली। वह उसे वापस फुटतालाब ले आए और उसकी जमकर पिटाई की।
 
नानसी के भाई कारम, दिनेश, उदय और पिता केलसिंह निनामा ने नानसी को कमरे से निकाला। पहले घर पर पीटा। मारते हुए उसे खेत पर ले गए। यहां उसे पेड़ से लटका दिया। इसके बाद डंडे से जमकर पिटाई की। वह गिड़गिड़ाती रही। इस पर भी आरोपियों का मन नहीं भरा। पेड़ से उतार कर जमीन पर लेटा कर भी बुरी तरह पीटा।
 
वहां मौजूद लोग भी तमाशबीन बनकर देखते रहे। आरोपियों ने युवती को मार-मारकर अधमरा कर दिया। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

भारत बायोटेक ने जारी किए ट्रॉयल के नतीजे, कोवैक्सिन पर डेल्टा वेरिएंट असरदार