Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

CM शिवराज सिंह चौहान के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Webdunia
रविवार, 15 जनवरी 2023 (20:17 IST)
धार। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को रविवार को हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण राज्य के धार जिले के मनावर से उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही फिर वहीं पर उतरना पड़ा। मनावर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) धीरज बब्बर ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान को मनावर से धार जाना था और उनके हेलीकॉप्टर ने उड़ान भी भर ली थी, लेकिन तकनीकी खराबी आने से पुनः हेलीकॉप्टर को मनावर में उतारा गया। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर सुरक्षित उतरने के बाद चौहान सड़क मार्ग से धार गए। मनावर से धार करीब 75 किलोमीटर दूर है।
 
दरअसल, चौहान रविवार को धार जिले के दौरे पर थे। वे अपने हेलीकॉप्टर से जिले के मनावर कस्बे में आए और वहां पर जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद उन्हें मनावर से धार जाना था और वहां होने वाले नगरपालिका चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित रोड शो में शामिल होना था। भाषा Edited by Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments