Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

प्रवासी मजदूर संबल योजना में होंगे शामिल,CM शिवराज का एलान, मनरेगा में मिलेगा रोजगार

विकास सिंह
मंगलवार, 19 मई 2020 (11:00 IST)
भोपाल। शिवराज सरकार ने उन प्रवासी मजदूरों को संबल योजना में शामिल करने का बड़ा फैसला किया है जो लॉकडाउन के दौरान प्रदेश के बाहर से वापस प्रदेश लौटे है। मुख्यमंत्री ने प्रवासी मजदूरों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनको चिंता करने की जरूरत नहीं है, प्रदेश में उनको तत्काल मनरेगा में रोजगार दिया जाएगा, जिनके पास जॉब कार्ड नहीं है उनके लिए पंचायत में जॉब कॉर्ड बनाने का काम शुरु कर दिया गया ।

इसके साथ ही प्रवासी मजदूरों को संबल योजना की पात्रता भी होगी।  संबल योजना गरीब का सुरक्षा कवच है जो उनकी हर आवश्यकता की पूर्ति करता है। इसके साथ ही सभी प्रवासी मजदूर चाहे उनके पास राशन कार्ड है या नहीं तब भी उनको मुफ्त में राशन दिया जाएगा। 
ALSO READ: Ground Report : कोरोना काल में कितने बदल गए हमारे गांव ?
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना संकट के समय सरकार ने किसान, गरीबों और प्रवासी मजदूरों के खाते में 16 हजार करोड़ से अधिक पैसा खातों में डाला गया। उन्होंने कहा कि हजारों बसों और 90 से अधिक ट्रेन से प्रदेश में मजदूरों को वापस लाया  गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में दूसरे प्रदेश के प्रवासी मजदूरों का अतिथि की तरह स्वागत किया गया है। प्रदेश में इन्हें पैदल नहीं चलने देंगे तथा भूखा नहीं सोने देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रवासी मजदूरों को बसों से उनके राज्य की सीमा तक पहुंचा रही है। उन्हें भोजन, चाय, नाश्ता आदि सारी सुविधाएं प्रदान की जा रही है। शासन-प्रशासन के साथ ही हमारी जनता भी इनसे अतिथि जैसा व्यवहार कर रही है। समाजसेवी संस्थाएं उन्हें जूते-चप्पल पहना रहे है। 
ALSO READ: हाय रे ! मजदूर तेरी यही कहानी, घर की चौखट पहुंचने से पहले फिर हादसे की कहानी
मजदूरों को दुर्घटना पर सहायता - मुख्यमंत्री ने कहा कि मजदूरों के आने-जाने की प्रक्रिया में कुछ दुर्घटनाएं भी हुई है। औरंगाबाद में हुई दुर्घटना में प्रत्येक दिवंगत मजदूर के परिवार को 05-05 लाख रूपये की सहायता उपलब्ध कराई गई है। बड़वानी दुर्घटना में मृतक मजदूर के परिवार को 14 लाख रूपये की सहायता दी गई है। इसके साथ ही प्रदेश के बाहर के मजदूर जो मध्यप्रदेश में दुर्घटनाग्रस्त होते हैं उनके लिए प्रति मजदूर मृत्यु पर एक-एक लाख रूपए तथा घायल होने पर 25-25 हजार रूपए की सहायता दी जाएगी।
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

प्रियंका गांधी पर भाजपा का निशाना, पति वाड्रा की संपत्ति पर भी उठाए सवाल

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

આગળનો લેખ
Show comments