Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सिंधिया समर्थकों को संतुष्ट करने के लिए कटा पत्ता, पूर्व मंत्रियों का छलका दर्द

विकास सिंह
गुरुवार, 2 जुलाई 2020 (10:04 IST)
भोपाल। शिवराज कैबिनेट के विस्तार में इस बार भाजपा के कई दिग्गज नेताओं को जगह नहीं मिल पा रही है। आज होने जा रहे कैबिनेट विस्तार में पिछली शिवराज सरकार में मंत्री रहे गौरीशंकर बिसेन, रामपाल सिंह,राजेंद्र शुक्ल और संजय पाठक का नाम नहीं शामिल है।

कैबिनेट विस्तार में जिन पूर्व मंत्रियों का पत्ता कटा है उसमें कई नाम ऐसे हैं जिनको मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफी करीबी माना जाता है। कैबिनेट विस्तार में नाम नहीं होने से पूर्व मंत्रियों का दर्द सामने आ गया है। 
 ALSO READ: शिवराज मंत्रिमंडल के चेहरों को लेकर सस्पेंस बरकरार, सिंधिया के आने के बाद भाजपा के अंदर नए और पुराने का अंतर्द्वंद्व
पूर्व मंत्री रामपाल सिंह और गौरीशंकर बिसेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सिंधिया समर्थकों को संतुष्ट करने के चलते वह मंत्री नहीं बन पा रहे है। सीएम शिवराज के काफी करीबी माने जाने वाले रामपाल सिंह ने कहा वह पार्टी के निर्णय का सम्मान करते हैं और जब पार्टी जो कहा उन्होंने किया। इस दौरान रामपाल सिंह अपने राजनीतिक जीवन में उन मौकों को भी याद दिला दिया जिसमें उन्होंने पार्टी के कहने पर सांसद और विधायकी का चुनाव लड़ा। रामपाल सिंह ने कहा पार्टी की आज्ञा मानकर वह अपन कर्तव्य पूरा कर रहे हैं।

रामपाल सिंह के साथ महाकौशल से आने वाले दिग्गज नेता गौरीशंकर बिसेन भी मंत्री नहीं बन पा रहे हैं। बिसेन ने मंत्री की रेस में पिछड़ने पर कहा कि सिंधिया और उनके समर्थक को शामिल करना जरूरी था, इसके चलते उन लोगों को बाहर होना पड़ा है। 

 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments