Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

CM शिवराजसिंह को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने Coronavirus से जंग के लिए सौंपा 30 लाख का चेक

Webdunia
सोमवार, 29 जून 2020 (14:03 IST)
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह मंत्रिमंडल विस्तार के नामों पर केंद्रीय नेतृत्व की मुहर लगवाने के लिए दिल्ली हैं। यहां उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य बड़े नेताओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री चौहान सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने उनके आवास पर गए।
 
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को कोरोनावायरस राहत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 30 लाख रुपए का चेक सौंपा।
 
मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नामों की सूची लेकर दिल्ली मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की।
 
ALSO READ: शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार में शामिल होंगे ‘महाराज’ सिंधिया के ये ‘नौरत्न’!, सिंधिया- शिवराज मुलाकात आज संभव
 
उपचुनाव से पहले होने वाले शिवराज कैबिनेट के इस पहले बड़े विस्तार में सबकी नजरें इस बात पर लगी हैं कि सिंधिया खेमे के कितने विधायकों को मंत्री पद से नवाजा जाता है।
 
खबरों के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व की हरी झंडी मिलने के बाद 30 जून को शिवराज कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments