Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

कोयम्बटूर में आज इन्वेस्ट एमपी इंटरैक्टिव सत्र, CM डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्योगपतियों से चर्चा

कोयम्बटूर में आज इन्वेस्ट एमपी इंटरैक्टिव सत्र, CM डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्योगपतियों से चर्चा

विकास सिंह

, गुरुवार, 25 जुलाई 2024 (10:19 IST)
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कोयम्बटूर में इन्वेस्ट एम पी इंटरैक्टिव सत्र में उद्योगपतियों से चर्चा कर मध्यप्रदेश सरकार की निवेश प्रोत्साहन, नवाचार और सतत विकास की गतिविधियों की जानकारी देंगे। इसके साथ ही टेक्सटाइल एवं गारमेंट, इंजीनियरिंग और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में निवेश के लिए उद्योगपतियों से चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा कर उन्हें प्रदेश में निवेश के लिए आंमत्रित करेंगे।

इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कोयंबटूर, त्रिपुर में स्थानीय बेस्ट कॉर्प फैक्ट्री का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि तमिलनाडु के इस क्षेत्र में मध्यप्रदेश के लिए औद्योगिक दृष्टि से विकास की  संभावनाओं को साकार करने के संदर्भ में इस इंडस्ट्रियल बेल्ट में दौरा किया है। निश्चित ही यहां के निवेशकों को आमंत्रित करने के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दक्षिण भारत के औद्योगिक संस्थान मध्यप्रदेश में औद्योगिक इकाइयां प्रारंभ कर प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाएं, साथ ही मध्यप्रदेश की अर्थ व्यवस्था को सशक्त करें, इस दृष्टि से निवेशकों को आमंत्रित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में टेक्सटाइल उद्योग में विकास की बहुत संभावनाएं हैं। यहां जो यूनिट संचालित है उसको देखकर मन में संतोष का भाव आया है और यह कार्य उन क्षेत्रों के लिए अनुकरणीय है, जहां हमारे युवाओं विशेषकर बहनों को इस तरह के रोजगार की आवश्यकता है। टेक्सटाइल उद्योग रोजगारपरक है। भारत जैसे विशाल भौगोलिक क्षेत्रफल वाले देश में ऐसे उद्योग अनेक प्रांतों के लोगों को रोजगार देते हैं। कई राज्यों से यहां आकर लोग रोजगार पा रहे हैं और देश को समृद्ध बनाने के लिए अपना पसीना भी बहा रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि तमिलनाडु  की यह औद्योगिक इकाई एक तरह से श्रम मंदिर है, जहां अपने पसीनों से श्रमिकों की अपनी आजीविका भी चलती है और वे देश की खुशबू दुनिया तक पहुंचाते हैं। यह श्रमिक बंधु बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बेस्ट कॉर्प संस्थान द्वारा उज्जैन में भी इकाई स्थापित की गई है, प्रदेश में अन्य स्थानों पर भी ऐसी इकाइयां लगें, इसके प्रयास किए जाएंगे। तमिलनाडु के अन्य निवेशकों को भी मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अमेरिका तक पहुंचा कावड़ यात्रा में नेमप्लेट का मामला, पाकिस्तानी पत्रकार को मिला जवाब