Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शिवराज पर अभद्र टिप्पणी, इंदौर में कांग्रेस नेता पर FIR

Webdunia
शनिवार, 11 मार्च 2023 (01:36 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के आरोप में पुलिस ने इंदौर के एक कांग्रेस नेता के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस के मुताबिक कांग्रेस नेता के खिलाफ आरोपों की जांच जारी है और उन्हें फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया गया है।
 
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सम्पत उपाध्याय ने बताया कि कांग्रेस के सेवा दल की शहर इकाई के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 294 (अपशब्दों का इस्तेमाल) और अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत विजय नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
चश्मदीदों ने बताया कि पटेल ने भाजपा नीत केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ कांग्रेस के शुक्रवार को आयोजित प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री चौहान के खिलाफ तब विवादास्पद बयान दिया, जब वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
 
पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सत्यसाईं चौराहे पर इस प्रदर्शन में शामिल नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 188 (किसी सरकारी अफसर का हुक्म नहीं मानना) के तहत अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
अधिकारी ने बताया कि इस प्राथमिकी में आरोप है कि कांग्रेस के प्रदर्शन के लिए शासन-प्रशासन से पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी और इस प्रदर्शन के चलते यातायात जाम होने से आम लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
 
इस बीच, मुख्यमंत्री के खिलाफ कांग्रेस नेता पटेल के विवादास्पद बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम डीसीपी कार्यालय के बाहर जुटकर आक्रोश जताया और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।
 
इस दौरान शहर भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि पटेल का बयान कांग्रेस के मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है और उन्होंने मुख्यमंत्री के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर पूरे प्रदेश का अपमान किया है। रणदीवे ने कहा कि बीते वर्षों में पटेल पर कई आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं और कांग्रेस को ऐसे नेता को पार्टी से तुरंत बाहर निकाल देना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments