Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गृहमंत्री को दीपिका पादुकोण के कपड़ों की चिंता, कानून व्यवस्था की नहीं, दिग्विजय का नरोत्तम पर सीधा हमला

विशेष प्रतिनिधि
शुक्रवार, 10 मार्च 2023 (18:48 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की सियासत में एक बार फिर दीपिका पादुकोण की एंट्री हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंहं ने सतना में कांग्रेस के चुनावी अभियान का आगाज करते हुए कहा कि प्रदेश के गृहमंत्री को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के कपड़ों की चिंता है लेकिन प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था की चिंता नहीं है।

मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि सतना में दिनदहाड़े 22 लाख रुपए की लूट हो जाती है। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश कुछ दूरी पर जाकर बाइक को छोड़कर भाग गए। अगर पुलिस सचेत रहती तो टेक्नोलॉजी का जमाना है कुछ ही देर में अपराधियों को पकड़ा जा सकता था। क्या कर रही है पुलिस यहां पर है,गृहमंत्री को दीपिका पादुकोण क्या कपड़े पहन रही है उसकी फिक्र है लेकिन प्रदेश की सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने मैहर में मां शारदा के दर्शन के लिए रोपवे का किराया बढ़ाए जाने पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि रोपवे कंपनी के साथ भाजपा नेताओं की सांठगांठ हो चुकी है।  गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार से तीन दिन के विंध्य के दौरे पर है, जहां पर वह पार्टी के मंडलम और सेक्टर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वह सतना और रीवा में पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

जंग शुरू होने के बाद तेजी से घटी यूक्रेन की आबादी

LAC पर गश्त समझौता, चीन के साथ संबंधों पर क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

આગળનો લેખ
Show comments