Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भाजपा के चुनावी चाणक्य अमित शाह आज भोपाल में, सरकार और संगठन को देंगे जीत का मंत्र

विकास सिंह
मंगलवार, 11 जुलाई 2023 (08:37 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा की चुनाव रणनीति तैयार करने के लिए आज केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल आ रहे है। अमित शाह के साथ पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव और प्रदेश के चुनाव सह प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी भोपाल आ रहे है।

तय कार्यक्रम के मुताबिक गृहमंत्री अमित शाह शाम 7.15 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से वह शाम 7.35 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे और सरकार और संगठन के बड़े नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह देर रात दिल्ली रवाना होंगे।

पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के मध्यप्रदेश चुनाव प्रभारी बनने के बाद अमित शाह का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर सहित संगठन के सभी बड़े नेता शामिल होंगे।

भाजपा के चुनावी चाणक्य माने जाने वाले गृहमंत्री अमित शाह पार्टी की चुनावी तैयारी की समीक्षा करने के साथ पार्टी की चुनावी रणनीति तैयार करने के साथ चुनावी अभियान की व्यूह रचना पर मंथन करेंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री के भोपाल दौरे को लेकर सूबे के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अमित शाह भाजपा के लिए शुंभकर है। उन्होंने देश का मान बढ़ाया है और उनके आने से प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से भाजपा  सरकार बनाएगी।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

प्रियंका गांधी पर भाजपा का निशाना, पति वाड्रा की संपत्ति पर भी उठाए सवाल

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

આગળનો લેખ
Show comments