Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कमलेश तिवारी की हत्या के बाद अब हिंदूवादी नेता उपदेश राणा को जान से मारने की धमकी

विकास सिंह
रविवार, 20 अक्टूबर 2019 (22:17 IST)
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी के दिनदहाड़े मर्डर के बाद अब एक और हिंदूवादी नेता उपदेश राणा को जान से मारने की धमकी मिली है। उपदेश राणा के मुताबिक कमलेश तिवारी की हत्या के बाद उन्हें मोबाइल पर कॉल कर शब्बीर नाम के शख्स ने जान से मारने की धमकी दी।

उपदेश राणा ने अपनी जान को खतरा बताते हुए कहा कि उनकी हत्या की बहुत गहरी साजिश रची जा रही है। फोन करने वाले शख्स ने कमलेश तिवारी की तरह उनको एक महीने में मारने की धमकी दी है। जिसके खिलाफ उपदेश राणा की शिकायत पर उज्जैन के माकड़ोन थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।
 
पुलिस को अपनी शिकायत में हिंदूवादी नेता ने बताया है कि अज्ञात लोगों द्धारा फोन करके बार बार उनकी लोकेशन पूछी जा रही है, इसके साथ ही फोन करने वाला बार –बार उनको जान से मारने की धमकी दे रहा है। उपदेश राणा ने पहले सोशल मीडिया जरिए से अपनी बात मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के डीजीपी को टैग करते हुए कही थी।

उपदेश राणा ने आरोपी लगाया है कि न तो पुलिस प्रशासन और नहीं कोई एजेंसी उनकी शिकायक को गंभीरता से ले रही है, इसलिए वह अब अपनी लड़ाई लडेंगे। वहीं उज्जैन एसपी सचिन अतुलकर इस बात की पुष्टि कर दी है कि उपदेश राणा ने मकडोन थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। एसीप सचिन अतुलकर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरी पड़ताल कर रही है। 
 
कौन है उपदेश राणा – हिंदूवादी नेता उपदेश राणा अपने बयानों के चलते अक्सर चर्चा में रहते है। विश्व सनातन संघ के राष्ट्रीय महासचिव उपदेश राणा हाल में ही टीवी शो बिग बॉस में अश्लीलता परोसे जाने के खिलाफ मुंबई में फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर प्रदर्शन किया था। इसके साथ ही उपदेश राणा उस वक्त काफी चर्चा में आया था जब उसने फिल्म पद्ममवती फिल्म को रिलीज से रोकने को लेकर फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और संजल लीला भंसाली को धमकी दी थी।

इसके साथ ही ताजमहल को लेकर विवादित पोस्ट करने और इस्लाम के संस्थापक पैगंरब मोहम्मद पर फिल्म बनाने का एलान कर चुका है। उपदेश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव वहै और उसके फॉलोवर्स की संख्या लाखों में है।

उपदेश राणा अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर एक धर्म विशेष के खिलाफ विशेष टिप्पणी करने के लिए काफी चर्चा में रहता है। कोलकाता के शाही इमाम मौलान बरकती पर हुए हमले की जिम्मेदारी भी उपदेश राणा ने ली थी। सोशल मीडिया पर उपदेश राणा के केंद्रीय मंत्री,भाजपा के कई बड़े नेता और बॉलीवुड सेलिब्रिटी के साथ फोटो है।
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

चिकित्सक हमेशा मानवीय मूल्यों के साथ कार्य करें : राष्ट्रपति

स्पेस में फंसे 4 अंतरिक्षयात्री लौटे पृथ्‍वी पर, सुनीता विलियम्स क्यों नहीं आ पा रहीं?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

जाते जाते कितनों को धनी बना गए रतन टाटा, अपने कुत्‍ते से लेकर बटलर तक, देखिये वसीयत में कितने नाम

Bangladesh : पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को कोर्ट ने किया बरी, 42 लोगों की हत्या मामले में थीं आरोपी

આગળનો લેખ
Show comments