Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसल का मिलेगा मुआवजा,खाद की कालाबाजारी की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

विकास सिंह
शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022 (19:59 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में बेमौसम बारिश की सबसे अधिक मार किसानों पर पड़ी है। लगातार बारिश के चलते किसानों की खेतों में खड़ी फसल के बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई है। किसानों पर पड़ी प्रकृति की मार के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों की मदद के लिए आगे आए है।

प्रदेश के किसानों को संबोधि करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि असमय वृष्टि के कारण कई जगह खरीफ की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। वह किसानों के कष्ट को अच्छी तरह जानते है। अगर फसल खराब होती है तो केवल फसल खराब नहीं होती बच्चों का भविष्य बर्बाद होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों के खराब हुई फसल का सर्वे कर नुकसान का आकलन कर राहत की राशि देने के निर्देश दिए है। इसके साथ किसानों को फसल बीमा योजना का भी लाभ दिलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन किसानों की फसल खराब हुई है या कुछ नुकसान पहुंचा है उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। यह संकट है लेकिन इसके पार निकालकर हम आपको ले जाएंगे। इसलिए चिंता ना करें।

खाद की कालाबाजारी पर सख्त सरकार-वहीं प्रदेश के किसानों के नाम अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान अभी रबी की बोवनी की तैयारियों में लगे हुए हैं। रबी की बोवनी के लिए खाद की पर्याप्त उपलब्धता है, खाद की कोई कमी नहीं है। यूरिया, डीएपी, पोटास, एनपी के कॉम्प्लेक्स और एसएसपी सभी तरह खाद हमारे पास उपलब्ध है। इसलिए अफवाहों पर ध्यान न दें जितनी जरूरत हो उतना खाद आप उठाना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुद खाद की आपूर्ति की मॉनिटरिंग कर रहे है। किसी भी हालत में आपको खाद की कमी नहीं आने देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोई गड़बड़ करें ज्यादा पैसे में खाद दे तो आप 0755-2678403 पर जरूर सूचना देना। सूचना देते ही आपकी परेशानी भी हम दूर करेंगे। अगर किसी ने कोई गड़बड़ की तो कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments