Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गिरीश गौतम होंगे मध्यप्रदेश विधानसभा के नए अध्यक्ष, नामांकन किया दाखिल

17 साल बार विंध्य के खाते में विधानसभा अध्यक्ष

विकास सिंह
रविवार, 21 फ़रवरी 2021 (11:26 IST)

भोपाल।रीवा के देवतालाब से वरिष्ठ भाजपा विधायक गिरीश गौतम मध्यप्रदेश विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे। विंध्य क्षेत्र से आने वाला भाजपा के वरिष्ठ विधायक गिरीश गौतम 2018 के विधानसभा चुनाव में चौथी बार विधायक चुने गए थे। गिरीश गौतम 2003 में पहली बार रीवा की मनगवां सीट से पहली बार भाजपा विधायक बने थे।

आज विधानसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित कई वरिष्ठ मंत्रियों की मौजदूगी में उन्होंने विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह के सामने अपना नामांकन दाखिल किया। विधानसभा स्पीकर के लिए नामांकन दाखिल करने पर गिरीश गौतम ने कहा कि पार्टी संगठन और मुख्यमंत्री ने उन पर जो भरोसा दिखाया है उस पर खरा उतरने के कोशिश करेंगे। गौरतलब है कि विधानसभा अध्यक्ष के लिए कई दावेदार थे। जिसमें पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल और गिरीश गौतम प्रमुख नाम थे।

उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा ने किया दावा–विधानसभा अध्यक्ष पर गिरीश गौतम के नामांकन करने के बाद अब उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा ने अपना दावा ठोंक दिया है। संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विधानसभा में उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को दिए जाने की स्थापित परंपरा कांग्रेस ने ही तोड़ी है। जब उसने इस परंपरा का पालन नहीं किया है तो अब उसे उपाध्यक्ष के पद पर दावा जताने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments