Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस नेता सत्यप्रकाश सखवार भाजपा में हुए शामिल

बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस नेता सत्यप्रकाश सखवार भाजपा में हुए शामिल
webdunia

विकास सिंह

, मंगलवार, 16 मई 2023 (12:30 IST)
Madhya Pradesh Political News:मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता सत्यप्रकाश सखवार आज भाजपा में शामिल हुए। प्रदेश भाजपा दफ्तर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद और गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के मौजदूगी मे बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता सत्यप्रकाश सखवार ने भाजपा की सदस्यता ली। मुरैना के अंबाह से आने वाले सत्यप्रकाश सखवार 2013 से 2018 बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे।

भाजपा में शामिल होने के बाद सत्यप्रकाश सखवार ने कहा कि वह भाजपा की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विकास कार्यां से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए। सत्यप्रकाश सखवार के साथ मुरैना जिले के युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राधाकृष्ण पचौरी ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा में शामिल होने के बाद सत्यप्रकाश सखवार ने कहा वह कांग्रेस पार्टी में लगातार हो रही अपनी उपेक्षा के चलते भाजपा में शामिल हो रहे है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने मुझे पिछला चुनाव हराने का काम भी किया। सत्यप्रकाश सखवार ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते  हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में ना कोई संगठन है, ना ही कोई नेता है, ना ही कोई विधान है। कांग्रेस गुटों की पार्टी है और गुटों में लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने पूरे देश के दलितों के साथ कुठाराघात करने का काम किया है। भाजपा में शामिल होने के बाद सत्यप्रकाश सखवार ने विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत देते हुए  कहा कि पार्टी कहेगी तो वह जरूर चुनाव लड़ेंगे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

पीएम मोदी ने 71,000 कर्मियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- भर्ती में खत्म हुआ भ्रष्‍टाचार