Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

15 दिसंबर तक वैक्सीन के दोनों डोज नहीं लगवाए तो होगी FIR, मध्यप्रदेश के इस जिले के कलेक्टर का तुगलकी फरमान

विकास सिंह
शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (13:55 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकार ने 31 दिसंबर तक सभी नागरिकों के कोरोना वैक्सीन के डबल डोज का लक्ष्य निर्धारित किया है। लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने के लिए सरकार जहां बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चला रही है।

वहीं कुछ जिले में अधिकारी वैक्सीनेशन को लेकर तुगलकी फरमान जारी कर रहे है। प्रदेश के सिंगरौली जिले में कलेक्टर ने जिले के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों और उनके परिवार के सभी पात्र सदस्यों  को 15 दिसंबर तक वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि आदेश नहीं मनाने पर FIR की कार्रवाई की जाएगी। 
इस आदेश के बाद अब सिंगरौली जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट कर्मचारी और उनके परिवार के लोगों को दोनों डोज लगवाना अनिवार्य हो गया है। अगर वो ऐसा करते हैं तो उनके खिलाफ सामान्य कार्रवाई के साथ-साथ FIR भी होगी। जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीना की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 15 दिसंबर तक दोनों ही डोज नहीं लगवाए गए तो इसके बाद सार्वजनिक कार्यक्रम, होटल, निजी संस्थानों या कंपनियों में नौकरी करने वालों पर आपराधिक केस दर्ज किया जाएगा.
कलेक्टर के आदेश के मुताबिक, दोनों डोज नहीं लगाने पर परियोजनाओं,होटलों, नि जी कंपनियों जैसे अन्य संस्थानों में काम करने की अनुमति नहीं होगी। 15 दिसंबर के बाद सिर्फ उन्हें इससे छूट होगी, जिन्हें मेडिकल एडवाइस के जरिए इससे राहत देने के लिए कहा गया होगा। गौरतलब है कि कलेक्टर के आदेश से पहले खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने भी इसी तरह का आदेश पारित किया था. विभाग ने कहा था कि राशन उसी परिवार को दिया जाएगा, जिसके सदस्यों ने वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए हों।
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments