Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दिग्विजय सिंह के खिलाफ दर्ज होगी FIR, सोशल मीडिया पर बिहार के फोटो को खरगोन को बताकर किया पोस्ट

विकास सिंह
मंगलवार, 12 अप्रैल 2022 (12:34 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के खरगोन में रामनवमी को दो गुटों ‌में हिंसक झड़प के बाद अब इस पर सियासत शुरु हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के घटना को लेकर एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद अब वह सरकार के निशाने पर आ गए है। सोशल मीडिया पर बिहार के एक फोटो को खरगोन का बताकर पोस्ट करने के मामले में अब उन पर FIR दर्ज करने की तैयारी है।
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह पर हमला करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह ने एक धार्मिक स्थल पर युवक द्वारा भगवा झंडा फहराने का फोटो सहित ट्वीट किया है, वह मध्यप्रदेश का नहीं है।
 
दिग्विजय सिंह का यह ट्वीट प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाने का षड्यंत्र है और प्रदेश को दंगे की आग में झोंकने की साजिश है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दिग्विजय सिंह ने प्रदेश को दंगे की आग में झोंकने का काम किया है। दिग्विजय सिंह प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाने का काम कर रहे है, ये अपराध है जो क्षमा योग्य नहीं है सभी वैधानिक कार्यवाही होगी।
 
वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह भ्रम फैलाकर सांप्रदायिक तनाव को हवा देना चाहते हैं। दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मस्जिद में झंडा फहराने की जो तस्वीर खरगौन की बताकर पोस्ट की है, वो बिहार की है। इस विषय में वैधानिक कार्रवाई को लेकर विशेषज्ञों से राय ली जा रही है और उनके खिलाफ केस रजिस्टर्ड किया जाएगा।
 
क्या लिखा था दिग्विजय सिंह ने?- प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज सुबह सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट करते लिए लिखा कि "क्या ख़रगोन प्रशासन ने लाठी तलवार जैसे हथियारों को ले कर जुलूस निकालने की इजाज़त दी थी? क्या जिन्होंने पत्थर फेंके चाहे जिस धर्म के हों सभी के घर पर बुलडोज़र चलेगा? शिवराज जी मत भूलिए आपने निष्पक्ष हो कर सरकार चलाने की शपथ ली है। भारतीय संविधान में हर नागरिक को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है। धर्म देख कर शिवराज जी कार्रवाई करना असंवैधानिक है"।
 
उन्होंने कहा कि मैं मूल रूप से बिना नोटिस बिना किसी को सुनें कार्रवाई के खिलाफ हूँ। क्या भारत के किसी क़ानून या नियम में इस बुलडोज़र संस्कृति का प्रावधान है? यदि आपको ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से बुलडोज़र चलाना ही है तो उसमें धर्म के आधार पर पक्षपात तो ना करें।
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

जम्मू कश्मीर में फिर मजदूर पर फायरिंग, क्यों निशाने पर हैं दूसरे राज्य के लोग?

मणिपुर में 11 साल की लड़की से छेड़छाड़ के बाद तनाव, तुइबोंग में कर्फ्यू के बीच हिंसा

भयावह हुआ दाना तूफान, एयरपोर्ट, स्कूल बंद, 190 ट्रेनें रद्द, 10 लाख लोगों को निकाला गया

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

આગળનો લેખ
Show comments