Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

जबलपुर में 4.3 तीव्रता का भूकंप, लोगों में दहशत

जबलपुर में 4.3 तीव्रता का भूकंप, लोगों में दहशत
, मंगलवार, 1 नवंबर 2022 (10:26 IST)
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई। भूकंप की वजह से लोगों में दहशत मच गई। कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
 
भूकंप के झटके सुबह 8 बजकर 44 मिनट पर महसूस किए गए। डिंडौरी, मंडला, अनूपपुर, बालाघाट और उमरिया जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। 
 
उल्लेखनीय है कि जबलपुर भूकंप के संवेदनशील जोन के तहत आता है। यहां पर लगातार भूकंप के झटके लगते रहे हैं।

Edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कौन है खजांचीनाथ जिसके अखिलेश ने कराया स्कूल में एडमिशन, क्या है उसका नोटबंदी से कनेक्शन