Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दुल्हन को साइकिल पर विदा कर ले गए DSP साहब, सोशल मीडिया पर वाइरल हुई शादी

दुल्हन को साइकिल पर विदा कर ले गए DSP साहब, सोशल मीडिया पर वाइरल हुई शादी
, मंगलवार, 7 दिसंबर 2021 (14:13 IST)
पृथ्वीपुर। मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर डीएसपी संतोष पटेल ने अपनी शादी में सादगी की मिसाल पेश की। वे लग्जरी कार की जगह साइकिल पर दुल्हन को अपने गांव लाएं। अब सोशल मीडिया पर डीएसपी साहब का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
 
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि डीएसपी खुद साइकिल चला रहे थे और साइकिल पर दुल्हन आगे बैठी हुईं थी। इसके बाद यह शादी सोशल मीडिया पर भी छाईं हुई है। इतना ही नहीं डीएसपी संतोष पटेल में पूरे बुंदेली दूल्हे की झलक दिखाई दे रही थी।
 
webdunia
पृथ्वीपुर डीएसपी पटेल की शादी छतरपुर जिले की ग्राम घरावन में जागेश्वर पटेल की बेटी रोशनी के साथ 29 नवंबर को हुई थी। शादी में बुंदेली परंपराओं का खासा ध्यान रखा गया।
 
दूल्हे ने सिर पर खजूर के पेड़ के पत्तों का मुकुट, भारतीय परिधान पहना था तो दुल्हन ने सीधे पल्ले की चुनरी को पहन रखी थी। दूल्हा-दुल्हन को लाने ले जाने में पालकी का ही प्रयोग किया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मां के मरने के बाद बेटी ने डेडबॉडी के साथ किया दिल दहलाने वाला काम, वजह जानेंगे तो दंग रह जाएंगे