Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

15 साल में 27 कॉलेजों और करोड़ों की संपत्ति का मालिक बन गया 3500 रुपए का संविदा शिक्षक

Webdunia
बुधवार, 30 मार्च 2022 (20:01 IST)
ग्वालियर। एक संविदा शिक्षक जिसका वेतन मात्र 3500 रुपए... लेकिन, 15 साल में पता नहीं क्या 'चमत्कार' हुआ कि इस शिक्षक की संपत्ति करोड़ों रुपए की हो गई। यह सनसनीखेज खुलासा आर्थिक अपराध अनुसंधान ब्यूरो (EOW) के छापे के बाद हुआ है। हालांकि जिस किसी ने भी इस खबर को सुना वह हैरान रह गया। 
 
दरअसल, ग्वालियर में ईओडब्ल्यू की टीम ने प्रशांत सिंह परमार नामक व्यक्ति के यहां छापा डाला। छापे के दौरान जब इस व्यक्ति के बारे में जानकारी सामने आई तो सब चौंक गए। प्रशांत ने साल 2006 में संविदा शिक्षक के रूप में नौकरी की शुरुआत की थी। उस समय इसका वेतन 3500 रुपए प्रतिमाह था। 2022 आते-आते यानी 15 साल की अवधि में यह संविदा शिक्षक 27 कॉलेजों का मालिक बन गया। इसकी संपत्ति करोड़ों रुपए में आंकी गई है। 
 
ईओडब्ल्यू ने शनिवार को प्रशांत के एक दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की। EOW ने जांच में खुलासा हुआ कि प्रशांत 27 कॉलेज, 4 दफ्तर, 2 मकान, जमीन, बैंक एकाउंट और लॉकर्स का मालिक है। 
 
जानकारी के मुताबिक ईओडब्ल्यू की टीम को प्रशांत की आय से अधिक संपत्ति के बारे में जानकारी मिली थी। इसी जानकारी के आधार पर टीम ने प्रशांत के सत्यम टॉवर स्थित घर के साथ ही कई अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की। छापे की कार्रवाई में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। 
 
रिपोर्ट्‍स के मुताबिक प्रशांत मूलत: राजस्थान के बाड़ी का रहने वाला है। इसका नेटवर्क झारखंड तक फैला हुआ है। छापेमारी प्रशांत के ठिकानों से सरकारी दफ्तरों और अधिकारियों की सील भी मिली हैं। इस फर्जीवाड़े का शक भी जताया जा रहा है। जांच के दौरान प्रशांत की 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है। फिलहाल जांच जारी है। अभी और भी खुलास हो सकते हैं।
 
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Nvidia और Reliance के बीच हुआ समझौता, भारत में मिलकर बनाएंगे AI इंफ्रास्ट्रक्चर

આગળનો લેખ
Show comments