Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

MP में अमित शाह ने किया चुनावी अभियान का आगाज, बोले- कांग्रेस ने 70 साल 370 को बच्चे की तरह गोद में पाला

Webdunia
रविवार, 30 जुलाई 2023 (17:35 IST)
इंदौर। Union Home Minister Amit Shah in indore : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इंदौर में भाजपा के संभाग स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन से विधानसभा चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने कांग्रेस के साथ ही विपक्ष के 'इंडिया' गठबंधन पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल धारा 370 को बच्चे की तरह गोद में पाला है और क्या ऐसे लोगों को नाम बदलने के बाद भी वोट दिया जा सकता है।
 
केंद्रीय गृह मंत्री ने धारा 370 के हटाए जाने के पीछे पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने 70 साल के शासनकाल में 370 को बच्चे की तरह गोद में पाल कर रखा। 
 
कांग्रेस समेत उनके गठबंधन के सभी दल इसे हटाने के विरोध में थे। धारा 370 को संभाल कर रखने वाली कांग्रेस अगर नाम भी बदल ले तो भी क्या अब उसे वोट दिए जा सकते हैं।
 
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भी उपस्थित थे।
 
 शाह ने कहा कि अयोध्या में श्री रामलला सैंकड़ों सालों से टेंट में थे। कांग्रेस ने इस मंदिर के निर्माण को भी भटका कर रखा। श्री मोदी के शासनकाल में अदालत का फैसला आया और फिर उन्होंने मंदिर निर्माण की दिशा में काम आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि अहिल्या बाई होल्कर के बाद अगर देश के मंदिरों का किसी ने जीर्णोद्धार किया है तो वे देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किया है।
 
उन्होंने पाकिस्तान के बहाने भी कांग्रेस के शासनकाल को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि 'सोनिया-मनमोहन की सरकार' में पाक से कोई भी आकर हमारे देश में हमले कर जाता था और उस समय की सरकार उफ भी नहीं करती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद पाकिस्तान भूल गया कि अब भारत में सरकार बदल गई है और उसने उरी और पुलवामा में हमला कर दिया, जिसका बदला मौजूदा सरकार ने 15 दिन के भीतर ही ले लिया।
जानापाव में किया पूजन-दर्शन : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में भगवान परशुराम की जन्मस्थली में रविवार को दर्शन-पूजन किया।
 
चश्मदीदों ने बताया कि शाह इंदौर शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर पहाड़ी इलाके में स्थित जानापाव कुटी पहुंचे और वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान परशुराम की जन्मस्थली में दर्शन-पूजन किया।
 
जन्मस्थली पहुंचने पर पंडितों ने अंगवस्त्र पहनाकर शाह का स्वागत किया और उन्हें भगवान परशुराम की तस्वीरें भी भेंट की गईं।  Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments