Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने कहा- जल संरक्षण में अग्रणी अपना इंदौर

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने कहा- जल संरक्षण में अग्रणी अपना इंदौर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024 (18:11 IST)
Chief Minister Mohan Yadav: इंदौर को बेस्ट वाटर डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड मिलने पर मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों शुभकामनाएं दी हैं। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदौर जिला कलेक्टर आशीष सिंह और नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया।
 
प्रदेश के मुख्‍यमंत्री ने इंदौर को मिले पुरस्कार पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एक्स पर पोस्ट में कहा- माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा '5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार' से पश्चिम जोन के अंतर्गत इंदौर को सर्वश्रेष्ठ जिले के तौर पर पुरस्कृत किया जाना अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है। जल संरक्षण की दिशा में इस अद्भुत उपलब्धि के लिए समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
 
उन्होंने आगे कहा- आने वाली पीढ़ी के लिए अपनी नैतिक जिम्मेदारी को भली-भांति समझते हुए हमने प्रदेश में जल-संरचनाओं का जाल बिछाया है, पुरानी जल-संरचनाओं का नवीनीकरण किया है, सिंचाई क्षमता को बढ़ाने का प्रयत्न किया है। मध्यप्रदेश पानी की एक-एक बूंद के उचित उपयोग एवं संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है एवं 'जल संरक्षण' की दिशा में निरंतर अपनी भूमिका का निर्वाह कर रहा है।
 
कलेक्टर आशीष सिंह ने लिया पुरस्कार : राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने नई दिल्ली में आयोजित गरिमामय समारोह में इंदौर कलेक्टर आशीष ‍सिंह को प्रदान किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन भी मौजूद थे।
 
उल्लेखनीय है कि इंदौर स्वच्छता में तो पूरे देश में अव्वल है ही अब जल संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में भी अव्वल हो गया है। जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग (डीओडब्ल्यूआर, आरडी एंड जीआर) ने 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2023 के लिए 9 श्रेणियों में संयुक्त विजेताओं सहित 38 विजेताओं की घोषणा की गई थी। जिनमें सर्वश्रेष्ठ राज्य, सर्वश्रेष्ठ जिला, सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत, सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय, सर्वश्रेष्ठ स्कूल या कॉलेज, सर्वश्रेष्ठ उद्योग, सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ, सर्वश्रेष्ठ संस्थान (स्कूल या कॉलेज के अलावा) और सर्वश्रेष्ठ नागरिक समाज शामिल हैं। इंदौर को इसमें से बेस्ट डिस्ट्रिक्ट कैटेगरी का प्रथम पुरस्कार मिला।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Brics summit : रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत अपने रुख पर कायम, कजान में पुतिन से बोले मोदी- शांति को पूर्ण समर्थन