Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

किसानों के नाम पर शिवराज सरकार ने किया 3 हजार करोड़ का घोटाला, कमलनाथ ने दिए FIR के निर्देश

Webdunia
बुधवार, 30 जनवरी 2019 (16:00 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने किसानों के नाम पर 3 हजार करोड़ से ज्यादा का घोटाला किया। ये आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि इस घोटाले में बैंक अधिकारियों के खिलाफ FIR कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
 
पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने 3-4 जिलों के किसानों से मुलाकात की। किसान ऋणमाफी योजना को लेकर उन्हें आ रहीं परेशानियों के बारे में उन्होंने बताया।
 
किसानों ने यह भी बताया कि उन्होंने कर्ज लिया ही नहीं, फिर भी उनका नाम बकायादार की सूची में आ रहा है। ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं। इसी से साफ हो रहा है कि पिछली सरकार में फर्जी ऋण बांटा गया। यह बड़ा घोटाला है।
 
उन्होंने कहा कि यह घोटाला 2 से 3 हजार करोड़ तक का हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम किसी को नहीं छोड़ेंगे। हम इसकी पूरी जांच करेंगे और दोषियों को सजा दिलाएंगे। कमलनाथ ने दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए।
गौशाला के मामले पर कमलनाथ ने कहा कि उन्हें इस बात से बहुत दु:ख पहुंचा कि पिछले 15 सालों में शिवराज सरकार ने एक भी गौशाला नहीं बनाई जबकि ये लोग खुद को बड़े गौ रक्षक होने का दावा करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने वचन-पत्र के मुताबिक 4 महीनों में 1000 गौशाला बनवाएगी। हम हर माह इसकी समीक्षा भी करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि गौशाला निर्माण से 1 लाख निराश्रित गोवंश को आसरा मिलेगा।
 
कमलनाथ ने कहा कि हमारी सरकार गोल्फ कोर्स की सरकार नहीं है, इसलिए हमने गोल्फ कोर्स निरस्त करने का निर्णय लिया। राम मंदिर पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि जब चुनाव आते हैं तभी मोदीजी को राम मंदिर की याद आती है। साढ़े 4 साल में मोदी सरकार को कभी राम मंदिर की याद नहीं आई। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि युवा स्वाभिमान स्वरोजगार योजना को जल्द कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments