Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मध्यप्रदेश में देश के 20 फीसदी बाघ,अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर बोले CM डॉ. मोहन यादव, वन कर्मियों का किया सम्मान

विभिन्न प्राकृतिक विलुप्त जीवों को पुनर्स्थापित करने का प्रयास करेंगे

मध्यप्रदेश में देश के 20 फीसदी बाघ,अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर बोले CM डॉ. मोहन यादव, वन कर्मियों का किया सम्मान

विकास सिंह

, सोमवार, 29 जुलाई 2024 (16:38 IST)
भोपाल। टाइगर स्टेट में मध्यप्रदेश के 20 फीसदी बाघ है। आज अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वन्य जीवों के संरक्षण के लिए सफल प्रयास हो रहे है। आज मध्यप्रदेश में 7 टाइगर रिजर्व हैं, 25 लाख से ज्यादा पर्यटक प्रतिवर्ष प्रदेश में आते हैं। इससे 55 करोड़ रुपए से 60 करोड़ रुपए का राजस्व प्रदेश को प्राप्त होता है। अपनी इकोनामी बदलने के लिए टूरिज्म सेक्टर में प्रधानमंत्री का जो प्रयास है  वह सबसे बड़ी भूमिका निभाएगा। यह प्रयास हमारे पारिस्थितिकी तंत्र को भी सुधारेगा और हमारे जंगल की रक्षा भी करेगा।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि जैसे बाकी राज्यों से हमारी राजधानी विशिष्ट है, ऐसे ही बाघों की संख्या में हम भी विशिष्ट हैं। पूरे देश के 20 प्रतिशत बाघ हमारे राज्य में हैं। वन विभाग ने अनाथ बाघों व शावकों को प्राकृतिक परिवेश में संरक्षित करते हुए कान्हा टाइगर रिजर्व में पुनर्स्थापित किया है। सीएम ने कहा कि एशिया में कहीं चीता मिले या ना मिले लेकिन अपने मध्य प्रदेश में है ये हम सबका सौभाग्य है। हम आगे और ऐसे रिजर्व फॉरेस्ट बुला रहे हैं, जहां ऐसे प्रयास किए जा सके। विभिन्न प्राकृतिक जीव जो खूबसूरत है लेकिन काल के प्रवाह में विलुप्त हो गए। इनको पुनर्स्थापित करने का हम सभी मिलकर प्रयास करेंगे।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले वन कर्मियों और अधिकारियों का सम्मान-मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस अवसर पर विलेज रीलोकेशन सतपुड़ा मॉडल, कान्हा की कहानियाँ एवं पेंच टाइगर बिहेवियर एक्टिविटी किट-3 पुस्तक का विमोचन किया एवं वन और वन्य प्राणियों के संरक्षण हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले वन कर्मियों व अधिकारियों को सम्मानित किया। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

रूसी सेना की ओर से यूक्रेन के खिलाफ लड़ने के लिए भेजे गए हरियाणा के व्यक्ति की मौत