Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

MP के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पाक को दो टूक, अखंड भारत की बात समाप्त नहीं होगी, पाकिस्तान ने जताई थी आपत्ति

विकास सिंह
मंगलवार, 23 जनवरी 2024 (16:10 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अखंड भारत को लेकर दिए बयान पर पाकिस्तान की आपत्ति को मुख्यमंत्री ने दरकिनार कर दिया है। आज भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसी की आपत्ति से अखंड भारत की बात समाप्‍त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान  लाख आपत्ति जताए, लेकिन विस्थापित शरणार्थियों के आने के पहले अखंड भारत ही था।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। हमारे अखंड भारत का सपना हजार साल का रहा है, किसी की आपत्ति से यह बात समाप्त नहीं होगी। वह अपनी जगह स्थिर रहेगी। अतीत के अखंड भारत के हिस्से को लेकर आज भी पंजाब,  सिंध, गुजरात, मराठा हमारे राष्ट्रगान में है और इसे हटा नहीं सकते हैं।

क्या है पूरा मामला?-अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा था कि भारत के सुशासन और रामराज्य के प्राकट्य का पहला चरण है। प्रभु श्री राम का मंदिर का दुश्मनों के आंखों में कांटा बनकर खटकता था। हमारा समय खराब था तो आक्रान्ताओं ने छिन्न भिन्न किया। यहीं उसी तरह था जिस तरह से 1947 में हमारे हाथ से सिंध का जाना हुआ, पाकिस्तान का बंटना हुआ, हिंदुस्तान का बंटना हुआ। परमात्मा करेगा तो आज नहीं कल देश को एक करेंगे और अंखड भारत फिर बनाएंगे। सिंध, पंजाब और अफगानिस्तान तक वापस भारत वहीं बनेगा।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इस बयान पर पाकिस्तान ने कड़ी आपत्ति जताई थी। अयोध्या में राममंदिर को लेकर पाकिस्तान विदेश मंत्रालय एक बयान जारी करके बाबरी मस्जिद स्थल पर राममंदिर के निर्माण की निंदा की थी। इसके साथ पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश और मध्य़प्रदेश के मुख्यमंत्री के बयानों पर आपत्ति जताई थी।
<>

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

આગળનો લેખ
Show comments