Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

लोकसभा की तरह विधानसभा चुनाव के लिए MP भाजपा का मिशन क्लीन स्वीप, 20 फीसदी हारे बूथों पर चलेगा विजयी संकल्प अभियान

लोकसभा चुनाव में 207 विधानसभा सीटों पर भाजपा को जीत हासिल हुई

विकास सिंह
सोमवार, 8 जुलाई 2024 (11:23 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद अब मध्यप्रदेश भाजपा मिशन 2028 की तैयारी में जुटी गई है। रविवार को भोपाल में भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की मैराथन बैठक में पार्टी ने अभी से 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरु करने का शंखनाद करते हुए 20 प्रतिशत बूथों को जीतने के लिए विजयी अभियान चलाने का संकल्प लिया। 

कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को 80 प्रतिशत बूथों पर विजय प्राप्त हुई है, जिन 20 प्रतिशत बूथों पर विजय प्राप्त नहीं हुई है, उन बूथों को लेकर कार्यकर्ता अभी से बूथ विजय अभियान चलाकर कार्य करें। उन्होंनने कहा कि  लोकसभा चुनाव में 207 विधानसभा सीटों पर भाजपा को जीत हासिल हुई है। ऐसे में जिन सीटों पर और जिन बूथों पर हमें सफलता नहीं मिली है, उनको जीतने के लिए अभी से कार्य शुरु किया जाए।

बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल का एक आदर्श संगठन कैसा होना चाहिए, वह मध्यप्रदेश में भाजपा संगठन एक आदर्श संगठन है। यहां के संगठन का स्वरूप और कार्य करने की शैली विशिष्ठ है। भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से पहले विधानसभा में ऐतिहासिक सफलता फिर लोकसभा चुनाव में सभी 29 लोकसभा सीटों पर विजय सामान्य बात नहीं है।

वहीं बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस और इंडी गठबंधन गलत नैरेटिव सेट करने का प्रयास कर रहे हैं कि उन्होंने चुनाव में जीत हासिल की है। भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के इस झूठ को बेनकाब करना है।

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक सफलता अर्जित की है। भाजपा ने प्रदेश के सभी 29 लोकसभा क्षेत्रों में विजय हासिल की है। सफलता प्राप्त करने के साथ उस सफलता को बनाए रखना भी बहुत जरूरी है। इसलिए आप सभी कार्यकर्ता इसी तरह कार्य करते रहें और आगामी चुनावों में भी पार्टी की इस सफलता को बनाए रखें। लोकसभा चुनाव में जीत का जो इतिहास रचा है, उसे आगे भी बनाए रखें। वहीं बैठक में मंडल अध्यक्षों सहित कार्यसमिति सदस्यों को संबोधित करते  हुए प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि कार्यकर्ता जिन बूथों पर हमें सफलता नहीं मिली है, उन्हें जीतने की कार्ययोजना बनाकर जुट जाएं।

बैठक में अपने संबोधन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 49 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया और 163 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 59.27 प्रतिशत वोट हासिल करने के साथ 80.56 प्रतिशत बूथों प जीत हासिल की। अन्य वर्गों के साथ अजा और अजजा वर्ग में भी भाजपा का मत प्रतिशत बढ़ा है। आने वाले समय में हमें उन क्षेत्रों में अपना वोट शेयर बढ़ाने के प्रयास करना है, जहां अभी हमें कम वोट मिले हैं।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 22 उम्मीदवारों के नाम

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

Delhi Pollution : वायु प्रदूषण पर मंत्री गोपाल राय ने चेताया, केंद्र और राज्‍य सरकार से की यह अपील

Jammu Kashmir : कुलगाम में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 1 सैनिक की मौत, 13 अन्य घायल

Odisha : दाना चक्रवात के दौरान लोगों से दुर्व्यवहार, 4 सरकारी अधिकारी सस्‍पैंड

આગળનો લેખ
Show comments