Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कुंडलपुर को लेकर दिग्विजय के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा, ट्विटर (एक्स) अकाउंट बंद करने के लिए लिखा पत्र

विकास सिंह
बुधवार, 30 अगस्त 2023 (17:03 IST)
भोपाल। जैन समाज के पवित्र स्थल कुंडलपुर को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ट्वीट को लेकर अब भाजपा हमलावर हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद अब भाजपा दिग्विजय सिंह का ट्वीटर एकाउंट (X) बंद करने को लेकर शिकायत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि  हम ट्विटर (एक्स) को इस बात के लिए कंप्लेंट कर रहे हैं कि दिग्विजय सिंह के ट्विटर अकाउंट को बंद किया जाए, क्योंकि दिग्विजय समाज में यह सामाजिक विद्वेष और सामाजिक भावनाएं भड़काने का काम कर रहे हैं।

धार्मिक भावना भड़काने वाला ट्वीट करने पर दिग्विजय सिंह के खिलाफ हुई FIR पर बोले प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह आदतन राजनैतिक अपराधी है और वह लगातार मध्य प्रदेश का वातावरण बिगाड़ने के लिए झूठे विषयों को अपने ट्विटर हैंडल से प्रसारित करते हैं। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला ही नहीं बल्कि अपराध की श्रेणी में आता है। कुंडेश्वर में जैन मंदिर सभी समाज वर्ग की आस्था का केंद्र है और जिसके लिए दिग्विजय सिंह कहते हैं कि वहां बजरंगियों ने शिवलिंग की स्थापना कर दी है।
Digvijay Singh

ऐसा नहीं दिग्ग्विजय ने ऐसा पहली बार किया, कुछ समय पहले खरगोन की एक मस्जिद पर भगवा ध्वज फहराते हुए वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से प्रसारित किया, जबकि वह वीडियो किसी और स्थान का था, इसी प्रकार पाकिस्तान की एक सड़क उसे भोपाल के नरेला की सड़क बताया गया। दिग्विजय सिंह लगातार धार्मिक भावनाओं को बिगाड़ने के साथ, सामाजिक विद्वेष फैलाने के साथ और झूठी बातों को समाज में परोसना। दिग्विजय सिंह द्वारा इस प्रकार का काम करना आदतन अपराधी की प्रवृत्ति है

वीडी  शर्मा ने कहा कि पूरे मामले में दिग्विजय सिंह पर एफआईआर हुई है और अब समाज के कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है और जो लोग समाज के वातावरण को अच्छा बनाकर रखना चाहते हैं वह भी न्यायालय में जा रहे हैं, माननीय न्यायालय भी इस संबंध में निर्देशित करें क्योंकि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए चुनाव में कमलनाथ के इशारे पर दिग्विजय सिंह समाज में झूठ परोस कर वातावरण बिगाड़ने का काम करेंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Karhal by election: मुलायम परिवार के 2 सदस्यों के बीच जोर आजमाइश, BJP ने भी घोषित किए प्रत्याशी

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उत्तराखंड स्थापना दिवस इस बार ‘रजतोत्सव’ के रूप में मनेगा

UP : इलाज न मिलने से बच्ची की मौत, परिजन का आरोप- क्रिकेट खेलते रहे डॉक्टर

આગળનો લેખ
Show comments