Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सदस्यता अभियान में भाजपा की बड़ी चूक, पार्टी मेंबर को फिर दिलवाई सदस्यता

सदस्यता अभियान में भाजपा की बड़ी चूक, पार्टी मेंबर को फिर दिलवाई सदस्यता

विकास सिंह

, सोमवार, 15 जुलाई 2019 (19:39 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा के सदस्यता अभियान पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। सोमवार को भाजपा दफ्तर में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पार्टी युवा मोर्चा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम मे कुछ ऐसे लोगों को फिर से सदस्य बना लिया जो पहले से ही भाजपा सदस्य थे। इसके बाद पूरे सदस्यता अभियान पर सवाल खड़े होने लगे हैं। 
 
दरअसल, भाजयुमो ने सदस्यता अभियान के अंतर्गत सोमवार को 5 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज भी शामिल हुए, लेकिन इस दौरान सदस्यता अभियान की पोल उस वक्त खुल गई जब मंच पर सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने  श्रुति सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलवाई  जबकि श्रुति पहले से ही भाजपा की सक्रिय सदस्य हैं। 
ऐसा भी नहीं है कि भाजपा दफ्तर में श्रुति सिंह पहली बार नजर आई थीं। इससे पहले भी श्रुति पार्टी दफ्तर में कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर शामिल होती रही हैं। इतना ही नहीं लोकसभा चुनाव के समय भोपाल में जब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का रोड शो हुआ था तब खुद वेबदुनिया ने श्रुति सिंह से बातचीत की थी जो पूरे रोड शो में शामिल थीं। 
 
मजेदार बात यह है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर श्रुति सिंह खुद अपनी प्रोफाइल में अपने को भाजपा का मेंबर होना बताती हैं। इसके साथ पार्टी के बड़े नेताओं के साथ श्रुति की कई फोटो पर उनके सोशल मीडिया एकाउंट पर हैं। वहीं, लोकसभा चुनाव के समय भोपाल से भाजपा की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के श्रुति ने खूब चुनाव प्रचार किया था। जब कार्यक्रम के बाद शिवराज से कुछ पुराने सदस्यों को फिर से सदस्य बनाने का सवाल किया गया तो उन्होंने ऐसा होने से इंकार कर दिया।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

स्कूल भवन में 11 हजार वॉट विद्युत लाइन से करंट उतरा, बच्चे झुलसे