Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सिंधिया के गढ़ में भाजपा को झटका, यादवेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल, पिता रहे हैं 3 बार भाजपा विधायक

ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में आने से हो रही थी उपेक्षा, लगाए कई आरोप

विकास सिंह
बुधवार, 22 मार्च 2023 (16:09 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा को बड़ा झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र सिंह यादव ने आज भोपाल में कांग्रेस का दामन थाम लिया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने यादवेंद्र सिंह यादव को पार्टी में शामिल कराया। यादवेंद्र के साथ सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी कांग्रेस में शामिल हुए।

यादवेंद्र सिंह अशोकनगर की सियासत का बड़ा नाम है उनके पिता देशराज सिंह तीन बार भाजपा  के टिकट पर विधायक रह चुके है। वहीं यादवेंद्र सिंह वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं और उनकी पत्नी और मां भी जिला पंचायत सदस्य हैं। यादवेंद्र सिंह के पिता राव देशराज सिंह तीन बार भाजपा से विधायक रहने के साथ दो बार भाजपा के  टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ा।

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले यादवेंद्र सिंह के भाजपा में शामिल होना ग्वालियर-चंबल की राजनीति में भाजपा को बड़ा झटका माना जा रहा है। यादवेंद्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि आज बड़ी खुशी का दिन है कि राव यादवेंद्र सिंह यादव जिनके पिता देशराज यादव मुंगावली से तीन बार विधायक रहे आज कांग्रेस ज्वाइन कर रहे हैं। यादवेंद्र खुद जिला पंचायत के सदस्य रहे हैं जिला पंचायत के अध्यक्ष रहे हैं, इन्होंने बिना किसी दबाव के बिना किसी प्रलोभन के अपने मन से तय किया है कि मध्यप्रदेश के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए हमें कांग्रेस का साथ जुड़ना है।  

यादवेंद्र सिंह को ग्वालियर-चंबल की सियासत में सिंधिया परिवार का मुखर विरोधी माना जाता है। आज यादवेंद्र सिंह यादव ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि भाजपा में अब अवसरवादी लोग घुस गए है औऱ भाजपा की कोई विचारधारा नहीं बची है। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने अपनी मेहनत से पार्टी को अशोकनगर गुना और शिवपुरी जिले में खड़ा किया। लेकिन तीन साल पहले जब से ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में शामिल हुए तब से अशोकनगर में भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा होने लगी और उनके साथ दोयम दर्जे का व्यवहार होने लगा। उन्होंने कि इसकी शिकायत पार्टी के प्रदेश नेतृत्व से की लेकिन उनकी नहीं सुनेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि अशोकनगर में भाजपा नेता कई एक से डेढ़ किलोमीटर लंबी कॉलोनी काट रहे है और भष्टाचार का बोलबाला है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

cyclone dana : पश्चिम बंगाल-ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवात 'दाना', 5 राज्यों में NDRF की 56 टीम तैनात, 150 ट्रेनें रद्द

Jharkhand Election : झारखंड मुक्ति मोर्चा की दूसरी सूची जारी, रांची से चुनाव लड़ेंगी महुआ माजी

सार्वजनिक बयान देकर नियमों का किया उल्लंघन, विपक्ष ने जगदंबिका पाल पर लगाया आरोप

रीवा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 31 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, बोले CM डॉ. मोहन यादव, उपलब्ध संसाधनों हीरे की तरह तराशेंगे

આગળનો લેખ
Show comments