Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

MLA आकाश विजयवर्गीय गिरफ्तार, निगमकर्मी की बल्ले से की थी पिटाई

Webdunia
बुधवार, 26 जून 2019 (16:30 IST)
इंदौर। निगमकर्मी की‍ क्रिकेट बैट से पिटाई करने के मामले में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेट आकाश विजयवर्गीय को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंदौर नगर निगम का अमला आकाश के विधानसभा क्षेत्र स्थित गंजी कंपाउंड में जर्जर मकान तोड़ने पहुंचा था। इसी बीच आकाश अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए और एक अधिकारी पर क्रिकेट बैट चला दिया।
 
आकाश विजयवर्गीय ने इसे लेकर कांग्रेस पर आरोप लगाया है। आकाश ने कहा कि निगमकर्मी पैसा लेकर मकान तोड़ रहे हैं और इस पूरे मामले के पीछे कांग्रेस के एक मंत्री का हाथ है। आकाश विजयवर्गीय के विरुद्ध थाना एमजी रोड शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और बलवा करने का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। खबरों के मुताबिक आकाश विजयवर्गीय के साथ ही 10 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विधायक मकान तोड़ने की कार्रवाई रोकने के लिए निगम अधिकारियों पर दबाव बना रहे थे। बताया जा रहा है कि विधायक के समर्थकों ने भी निगम कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। कुछ गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया।
 
इस घटना के विरोध में नगर निगम कर्मचारी नेता उमाकांत काले के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सभी विभागों में काम बंद करवा दिया। कर्मचारी विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा निगम अधिकारी के साथ किए गए दुर्व्यवहार के खिलाफ हड़ताल पर चले गए। 
निगमायुक्त बोले कर्मचारियों में रोष : पूरे मामले पर निगम आयुक्त आशीष सिंह ने कहा कि यह दु:खद घटना है। निगम रोजाना जर्जर मकानों पर कार्रवाई की जा रही है। विधायक आकाश विजयवर्गीय ने साथियों के साथ मिलकर कार्रवाई में बाधा डाली। निगम जोनल अधिकारी के साथ मारपीट कर गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई।
 
विजयवर्गीय के निगमकर्मी द्वारा महिला के हाथ पकड़ने वाले आरोप पर कहा कि मीडिया वहां मौजूद था और वीडियो फुटेज भी हैं। 26 अतिखतरनाक मकानों की लिस्ट निगम द्वारा पहले ही जारी कर दी गई थी। आकाश अपने को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। निगम कर्मचारियों द्वारा हड़ताल की चेतावनी पर आयुक्त ने कहा कि कर्मचारियों में रोष है, उन्हें समझाइश दी जाएगी। भवन निरीक्षक धीरेंद्र बायस का कहना है कि 
खाली मकान जो जर्जर था उसे तोड़ने गए थे, विधायक आकाश और उनके 7-8 साथियों ने मारपीट की।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

फिर मिली 70 से अधिक उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी

कमला हैरिस ने साधा ट्रंप पर निशाना, बताया राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य

अखिलेश ने राहुल के साथ अपनी तस्वीर की साझा, कहा- संविधान, आरक्षण और सौहार्द को बचाना है

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

આગળનો લેખ
Show comments