Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मप्र के आगर मालवा में राहुल गांधी का अनोखा स्वागत, डॉग्स ने भेंट किया गुलदस्ता

मप्र के आगर मालवा में राहुल गांधी का अनोखा स्वागत, डॉग्स ने भेंट किया गुलदस्ता
, शुक्रवार, 2 दिसंबर 2022 (21:06 IST)
मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के तनोडिया में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का शुक्रवार को पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कुत्तों के एक जोड़े ने फूलों के गुलदस्ते से स्वागत किया।
 
लैब्राडोर नस्ल के 6 साल के कुत्तों के मालिक सर्वमित्र नाचन, गांधी का स्वागत करने के लिए अपने पालतू जानवरों के साथ तनोडिया कस्बे पहुंचे। यहां श्वान लिजो और रेक्सी ने यात्रा के चाय विश्राम के दौरान ‘चले कदम जुड़े वतन और नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो’ के संदेश के साथ फूलों का गुलदस्ता भेंट कर राहुल गांधी का स्वागत किया।
 
इंदौर निवासी नाचन ने कहा कि हम यात्रा के लिए कुछ अलग करना चाहते थे। हमने श्वानों को गुलदस्ते गांधी को सौंपने के लिए प्रशिक्षित किया। गांधी ने न केवल लिजो और रेक्सी से गुलदस्ते लिए बल्कि इस मौके पर उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।
webdunia
डॉग ट्रेनर नाचन ने वेबदुनिया से बातचीत में कहा कि डॉग्स द्वारा राहुल गांधी का स्वागत करने के बाद तो लोगों की उनके साथ फोटो खिंचाने की होड़ सी मच गई। नाचन भी कुछ समय तक राहुल के साथ पैदल चले। पबिल्क ने चारों तरफ से घेर लिया। उन्होंने कहा कि राहुल काफी देर तक मेरा हाथ पकड़कर चले। मुझे अंदाजा भी नहीं था कि राहुल गांधी इतने सॉफ्ट हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

ED की बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल की उपसचिव गिरफ्तार