Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

खौफनाक, गैंगरेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा, जहर देकर सड़क पर फेंका

खौफनाक, गैंगरेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा, जहर देकर सड़क पर फेंका
, बुधवार, 9 अक्टूबर 2019 (11:31 IST)
रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से एक महिला के साथ अमानुषिक बर्बरता का मामला सामने आया है। मिले समाचारों के अनुसार एक विवाहिता का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया गया। दुष्टों ने महिला को यही नहीं छोड़ा बल्कि उसके गुप्तांगों को सिगरेट से भी दाग दिया। वे यहीं नहीं रुके, बल्कि वे इस कृत्य के बाद महिला को जहर पिलाकर मारने के उद्देश्य से सड़क पर फेंककर फरार हो गए।
 
इस कुकृत्य को अंजाम देने के दौरान उसके साथ 2 साल की मासूम बेटी भी थी। इस जघन्य कांड के आरोपियों में महिला का तलाकशुदा पहला पति और उसके चार रिश्तेदारों के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया है।
 
पीड़िता ने बताया कि 1 माह पहले ही उससे तलाक ले चुके पहले पति ने उसके मौजूदा पति के साथ मारपीट की थी। पीड़िता इस मामले की मुख्य गवाह है और इसी बात को लेकर आरोपी पीड़िता पर बयान बदलने के लिए दबाव बना रहे थे, लेकिन महिला के मना करने पर इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया गया।
 
खेत पर ले जाकर किया गैंगरेप : इसी सोमवार को महिला कपड़े सिलवाने के लिए जब जा रही थी, तब पहले पति ने अपनी बहन, जीजा और दो भानजों के साथ मिलकर महिला का अपहरण किया। और रात में खेत पर ले जाकर पहले खूब शराब पी और पहले पति के दोनों भानजों ने मिलकर उससे गैंगरेप कर उसके गुप्तांगों को सिगरेट से दाग दिया। जब इस पर भी महिला बयान बदलने के लिए नहीं मानी तो उसे जहर पिलाकर सड़क पर फेंक दिया।
 
अस्पताल में जारी है इलाज : ग्रामीणों ने सड़क पर बेहोश हालत में महिला के मिलने पर पुलिस को सूचना दी और उसे ताल कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत नाजुक देखकर उसे जिला अस्पताल, रतलाम में रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
 
रतलाम एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है, लेकिन अभी एक महिला आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

नवी मुंबई स्टेशन पर लोकल ट्रेन में लगी आग, हड़कंप