Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बड़ी खबर: करंट लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

बड़ी खबर: करंट लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
, रविवार, 11 जुलाई 2021 (11:37 IST)
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बिजावर क्षेत्र में महुआझाला गांव में रविवार को करंट लगने के कारण एक ही परिवार 6 लोगों की मृत्यु हो गई।
 
गांव में एक मकान में हाल ही में निर्माणाधीन मकान में टैंक बनाया गया था। इस टैंक से पानी निकालने के लिए रोशनी की व्यवस्था के लिए लाइट लगाई गई थी। पानी निकालते वक्त एक व्यक्ति को करंट लगा। उसे बचाने के प्रयास में एक-एक कर 6 लोगों की मृत्यु हो गई।
 
मरने वालों में लक्षमण अहिरवार पुत्र रमुआ उम्र 55 वर्ष , शंकर अहिरवार पिता हल्ली अहिरवार, उम्र 35,वर्ष, मिलन अहिरवार पिता हल्लू उम्र 25 वर्ष, नरेंद्र पिता जगन अहिरवार उम्र 20 वर्ष, रामप्रसाद पिता हल्ली अहिरवार, उम्र 30, विजय पिता जगन अहिरवार उम्र 20 वर्ष है। घटना सुबह 8 बजे की है। 

घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 100 हंड्रेड की मदद से लोगों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। डॉक्टर के अनुसार 6 लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

CoronaVirus India Update: 24 घंटे में कोरोना के 40611 नए मामले, जानिए क्या है इन 5 राज्यों का हाल...