Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सऊदी अरब के मक्का में भीषण गर्मी मेंं मध्यप्रदेश के 2 हज यात्रियों की मौत

सऊदी अरब के मक्का में भीषण गर्मी मेंं मध्यप्रदेश के 2 हज यात्रियों की मौत

विकास सिंह

, गुरुवार, 20 जून 2024 (15:33 IST)
भोपाल। सऊदी अरब के मक्का में भीषण में हज यात्रियों के मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। भारत से  गए 68 से अधिक हज यात्रियों की गर्मी से मौत की खबर है। मरने वाले हज यात्रियों में मध्यप्रदेश के दो हज यात्री शामिल है। मरने वालों में राजधानी भोपाल के 55 साल के मुमताज शामिल है, इसके साथ जबलपुर से भी हज यात्रा पर गए यात्री भी शामिल है।

मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी के रफत वारसी के मुताबिक अब तक प्रदेश के दो यात्रियों की मौत की सूचना प्राप्त हुई है। राज्य हज समिति भारतीय दूतावास और मक्का के अधिकारियों से संपर्क कर पूरी जानकारी जुटा रही है।
राज्य हज समिति के अधिकारियों के मुताबिक इस साल 6 हजार यात्री हज पर गए है। जिसमें राजधानी भोपाल से एक हजार और जबलपुर से तीन सौ हज यात्री मक्का पर गए थे।

हज समिति के अधिकारियों के मुताबिक मक्का में हज यात्रा के दौरान जब किसी की मौत हो जाती है तो उससे बाद की प्रक्रिया सऊदी अरब के नियमों के मुताबिक ही होती है। जद्दा स्थित भारतीय दूतावास मारे गए शख्स का वास्तविक डेथ सर्टिफिकेट सीथा उसके परिजनों को भेजता है।

हज कमेटी का कहना है कि हजयात्रियों की नाम से पहचान करना मुश्किल होता है. जब उनका सिलेक्शन नंबर नहीं पता होता तब तक किसका क्या नाम है, वह कहां का है, यह बताना मुश्किल होता है. उन्होंने बताया कि भोपाल के शख्स मुमताज की पहचान ही हो सकी है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने बताया, क्यों रद्द हुई NET UGC?