Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

प्रियंका गांधी ने MP में चला कांग्रेस का चुनावी ट्रंप कार्ड, 5 गारंटी का एलान, भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

प्रियंका गांधी ने MP में चला कांग्रेस का चुनावी ट्रंप कार्ड, 5 गारंटी का एलान, भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा
webdunia

विकास सिंह

, सोमवार, 12 जून 2023 (14:45 IST)
Priyanka Gandhi rally in Jabalpur: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना चुनाव प्रचार का शंखनाद करने के साथ अपना सियासी ट्रंप कार्ड भी चल दिया है। जबलपुर में कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली को संबोधित करते हुए पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की 5 गारंटी का एलान करते हुए कहा कि सरकार आने पर इसको पूरा किया जाएगा। गौरतलब है कि वेबदुनिया ने पहले ही अपने पाठकों को इस बात की जानकारी दे दी थी कि प्रियंका गांधी जबलपुर में होने  वाली पार्टी की पहली चुनावी रैली में पांच गारंटी का एलान करेगी।  

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की 5 गारंटी का एलान करते हुए कहा कि सरकार आने पर महिलाओं  को हर महीने  1500 रुपए देने के साथ रसोई गैस का सिलेंडर 500 रुपए में दिया जाएगा। इसके साथ सभी को 100 यूनिफ मुफ्त देने के साथ 200 यूनिट बिजली हाफ की जाएगी। वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर कर्मचारियों के लिए पुरानी पेशन योजना लागू की जाएगी। वहीं सरकार आने पर किसानों की कर्जमाफी को भी पूरा किया जाएगा। 15 महीने की कांग्रेस सरकार में जिन किसानों की कर्जमाफ की थी उसके बचे हुए किसानों की कर्जमाफी  भी की जाएगी।

चुनावी  रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि मध्यप्रदेश में 18 साल से भाजपा  सरकार लोगों की जरुरतों को नाकार रही है। चुनाव के समय धर्म और आस्था के सहारे जज्बातों को उभार कर वोट मांगा जाता है, चुनाव के समय भाजपा काम की बात नहीं  कर जज्बात को उभारने का काम करती है। प्रियंका गांधी ने कहा कि उनके लिए भी धर्म और आस्था से बड़ा  कुछ नहीं है।

प्रदेश की शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश में रिश्वत राज चल रहा है। लोगों को अपने छोटे से छोटे काम औऱ नौकरी के लिए रिश्वत देनी पड़ती है। प्रदेश में चल रहे रिश्वत राज और घोटालाराज को आप आज बंद नहीं करेंगे तो भविष्य में क्या होगा। मध्यप्रदेश  में घोटाले पर घोटाले हो रहा है, राशन का घोटाला, व्यापमं घोटाल, शिक्षक पात्रता  भर्ती घोटाल,पुलिस भर्ती घोटाला, खनन घोटाल और बिजली विभाग का घोटाल,ई टेंडर का घोटाल है। घोटालों की इतनी सारी लिस्ट है कि जो मोदी जी ने गलियों वाली लिस्ट निकाली उससे लंबी तो यह लिस्ट है। प्रियंका ने कहा कि इन्होंने नर्मदा मैया और महाकाल के कॉरिडोर को नहीं छोड़ा। नर्मदा मैया में खनन करा रहे है और महाकल कॉरिडोर के निर्माण में घोटाला किया।

वहीं चुनावी रैली में ज्योतिरादित्य सिंधिया का बगैर नाम लिए प्रियंका गांधी ने जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने सत्ता की लालच के लिए कुछ लोगों ने विचारधारा से समझौता किया और वह भाजपा के साथ चले गए।

जबलपुर में कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली को संबोधित करने से पहले प्रियंका गांधी ने ग्वारी घाट पर 101 पंड़ितों के साथ मां नर्मदा की आरती और पूजन किया। ग्वारी घाट पर प्रियंका  गांधी ने मां नर्मदा की रक्षा का संकल्प भी लिया।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

प्रियंका गांधी का मप्र में चुनावी शंखनाद, कहा- 220 महीनों में हुए 225 घोटाले