Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

25 सितंबर को भोपाल से पीएम मोदी करेंगे पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद, महिला आरक्षण बिल के लिए महिलाएं करेगी अभिनंदन

विकास सिंह
शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023 (18:16 IST)
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को भोपाल में भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ से भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद करेंगें। 25 सितम्बर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में 10 लाख बूथ कार्यकर्ताओं के शामिल होने का लक्ष्य रखा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ताओं की बैठक ली और तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ अब तक का सबसे बड़ा महाकुंभ होगा। उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्राओं में जनता का उत्साह बताता है कि विधानसभा चुनाव में अब तक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक जनादेश भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल के कार्यकर्ता अपने अनुभव और योग्यता के अनुसार बहुत बढ़िया व्यवस्था करते हैं, जिनकी क्षमता पर पार्टी को पूर्ण विश्वास है। पार्टी के कार्यकर्ता दूरस्थ क्षेत्रों से अनेक समस्याओं का सामना उठाकर कार्यकर्ता महाकुंभ में भोपाल आ रहे हैं, जिनके स्वागत की व्यवस्था हम सभी को मिलकर करना है और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदान करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता महाकुंभ के अवसर पर नारी शक्ति का भव्य प्रदर्शन होना चाहिए, क्योंकि माताएं, बहनें और बेटियां पार्टी के साथ हैं।

वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा निकाली जा रही पांचों जनआशीर्वाद यात्राओं को ऐतिहासिक जनसमर्थन मिल रहा है। प्रदेश की विधानसभाओं में पहुंची यात्राओं में शामिल पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को जनता ने आशीर्वाद प्रदान किया है। 25 सितम्बर को प्रदेश के प्रत्येक बूथ से लाखों पार्टी कार्यकर्ता अपार उत्साह और उमंग के साथ भोपाल पहुंचेंगे, जिन्हें एक सूत्र में पिरोने की जिम्मेदारी हमारी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 75 वर्षों में देश में पहली बार महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक कार्य किया है और वहीं प्रदेश सरकार ने भी नगरीय निकाय के चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है। इस ऐतिहासिक कार्य के लिए बहनें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पार्टी के ध्वज के साथ अभिनंदन करेंगी।

पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा जंबूरी मैदान में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर होने वाला कार्यकर्ता महाकुंभ अपने आप में रिकॉर्ड बनाने वाला आयोजन है। पूर्व में भी पार्टी ऐसे सफल कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के बल पर आयोजित किए हैं, यह महाकुंभ भी सफलता को प्राप्त हो, इस दिशा में हमें आगे बढ़ना है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

આગળનો લેખ
Show comments