Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

MP : क्या कांग्रेस ने जारी कर दी है विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची?

MP : क्या कांग्रेस ने जारी कर दी है विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची?
भोपाल , बुधवार, 13 सितम्बर 2023 (20:34 IST)
मध्यप्रदेश चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है। तारीखों की घोषणा से पहले ही भाजपा और कांग्रेस पार्टी उम्मीदवारों के चयन में जोर लगा रही हैं। भाजपा की एक सूची जारी हो चुकी है और दूसरी जल्द आने वाली है। इसी तरह कांग्रेस भी अपने उम्मीदवारों की सूची पर मुहर लगाने जा रही है।
webdunia

इसी बीच सोशल मीडिया पर कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची चल रही है। एमपीसीसी मीडिया विभाग अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि प्रत्याशी की सूची को लेकर झूठी खबर फैलाई जा रही है।

मिश्रा ने कहा कि कुछ सोशल मीडिया ग्रुप में मध्य प्रदेश कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी की सूची जारी होने की झूठी खबर फैलाई जा रही है।
 
न तो प्रत्याशियों की कोई सूची जारी हुई है न ही मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ऐसा ट्वीट किया है। इस कूटरचित सूची को बनाने वालों पर कानूनी  कार्रवाई की जाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

MP : लाडली बहनाओ को 450 में LPG सिलेंडर, आदेश हुआ जारी