Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सागर में दलित की हत्या पर भड़के खरगे, बोले- मध्य प्रदेश से भाजपा की विदाई निश्चित

kharge
, रविवार, 27 अगस्त 2023 (14:00 IST)
Madhya Pradesh elections : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे न मध्य प्रदेश के सागर में एक दलित युवक की हत्या पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। मध्‍य प्रदेश को दलितों के खिलाफ अपराध में नंबर 1 बताते हुए उन्होंने कहा कि राज्य से भाजपा की विदाई निश्चित हैं। सत्तारूढ़ दल ने राज्य को दलितों पर अत्याचार की प्रयोगशाला बना दिया है।
 
खरगे ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक दलित युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। गुंडों ने उसकी मां को भी नहीं बख्शा।
 
उन्होंने कहा कि सागर में संत रविदास मंदिर बनवाने का ढोंग रचने वाले प्रधानमंत्री जी मध्य प्रदेश में लगातार होते दलित व आदिवासी उत्पीड़न एवं अन्याय पर चूं तक नहीं करते।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे लिखा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री केवल कैमरे के सामने वंचितों के पैर धो कर अपना गुनाह छुपाने की कोशिश करते हैं। पर भाजपा ने मध्य प्रदेश को दलित अत्याचार का प्रयोगशाला बना रखा है। 
 
उन्होंने कहा कि भाजपा शासित मध्य प्रदेश में दलितों के खिलाफ अपराधों का रेट सबसे ज्यादा है, राष्ट्रीय औसत से भी तीन गुना है। मोदी जी, इस बार मध्य प्रदेश की जनता भाजपा के झांसे में नहीं आने वाली है, समाज के वंचित व शोषित वर्ग को तड़पाने-तरसाने का जवाब आपको कुछ महीने बाद मिल जाएगा। भाजपा की विदाई निश्चित है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

MP Assembly Election 2023 : सपा ने मप्र में 2 और उम्मीदवारों के नाम किए घोषित